Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    समाचार

    अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…

    By Tv36 HindustanMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– वीवो ने कुछ वक्त पहले ही अपनी V सीरीज के दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिसके बाद अब कंपनी आज Vivo V70 FE को लॉन्च करने जा रही है। ये डिवाइस आज 9 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही Vivo ने ऑफिशियल टीजर के जरिए आने वाले Fan Edition डिवाइस के कई खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स और कलर ऑप्शन को भी कन्फर्म कर दिया है। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

    Vivo V70 FE में क्या-क्या होगा खास?
    वीवो ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। साथ ही कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट भी मिलेगा। एक ऑफिशियल माइक्रोसाइट में कंपनी ने डिवाइस के स्लिम डिस्प्ले बेजल और तीन अलग अलग कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है। हैंडसेट म्यूज पर्पल, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर फिनिश में आएगा।

    कंपनी का कहना है कि V70 FE आउट ऑफ द बॉक्स OriginOS 6 से लैस होगा। डिवाइस में 7,000mAh की BlueVolt बैटरी भी मिलेगी। डिवाइस फास्ट चार्जिंग के लिए 90W फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी ऑफर करेगा। इतना ही नहीं इस फोन में IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलेगी।

    Vivo V70 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
    वीवो के इस जबरदस्त 5G फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। डिस्प्ले के किनारे थोड़े राउंड हो सकते हैं। हैंडसेट में पावरफुल मीडियाटेक 7360-टर्बो चिपसेट मिल सकता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना होगा। डिवाइस को कंपनी 8GB + 256GB वैरिएंट, 12GB + 256GB ऑप्शन और 8GB + 512GB वेरिएंट में पेश कर सकती है।

    Vivo V70 FE के कैमरा स्पेक्स
    फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस Vivo V70 FE के डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जहां 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। सामने की तरफ इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

    अब देखना है कि इस फोन को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यह इंडिया में क्या इन्हीं स्पेक्स के साथ आ सकता है क्या इंडियन वैरिएन्ट में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अभी के लिए इसपर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस फोन के स्पेक्स आदि को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह मिड-रेंज में एक दमदार प्रतिद्वंदी बनकर लॉन्च होगा।

    Vivo & V70 Elite के बारे में
    इंडिया में लॉन्च हो चुके वीवो वी70 सीरीज स्मार्टफोंस की बात करें तो Vivo V70 का प्राइस 45,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB storage मिलती है। वहीं 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। Vivo V70 Elite की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB storage के साथ 51,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 12GB RAM वाले वीवो फोन को 256GB मेमोरी के साथ 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये में लाया गया है।

    Vivo V70 Elite जहां Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है वहीं Vivo V70 5G फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। ये वीवो 5जी फोन 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी OIS सेंसर, 50एमपी Night Telephoto और 8एमपी Wide-Angle एंगल लेंस लगाया है। वहीं फ्रंट पर 50एमपी सेल्फी सेंसर मौजूद है।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    Next Article 301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    March 9, 2026

    301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…

    March 9, 2026

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…

    March 9, 2026

    काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • 301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    • अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    • काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?