Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब गर्भवती महिला भी हुई जीका वायरस का शिकार,क्या बच्चे को भी हो सकता है खतरा जानें यहां से…
    महिला

    अब गर्भवती महिला भी हुई जीका वायरस का शिकार,क्या बच्चे को भी हो सकता है खतरा जानें यहां से…

    By Tv 36 HindustanJuly 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पुणे में यह जीका का वायरस गर्भवती महिला को भी संक्रमित कर चुका है. 6 महीने की गर्भवती महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जिसके बाद इसकी पुष्टि हुई है, हालांकि महिला में इस वायरस के कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं, लेकिन फिर भी निगरानी में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है. इस बीच यह जानना जरूरी है कि जीका वायरस कैसे फैलता है और क्या ये गर्भवती महिला से उसके बच्चे में भी फैल सकता है?

    डॉक्टर बताते हैं कि जीका वायरस भी एक मच्छर जनित बीमारी है. यह भी डेंगू की तरह ही मच्छर के काटने से होती है, लेकिन जीका के मामले में खतरे की बात यह है कि ये एक से दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकती है. जिस इलाके में इसका एक केस आता है वहां संक्रमित व्यक्ति से इसके दूसरे में फैलने का भी खतरा रहता है. अगर समय पर इलाज न हो तो यह खतरनाक साबित हो सकता है.

    गर्भवती महिला में कैसे हुआ संक्रमण?
    जीटीबी हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. अंकित कुमार बताते हैं कि जीका वायरस का संक्रमण एक से दूसरे इंसान में हो सकता है. ऐसे में हो सकता है कि गर्भवती महिला किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गई हो. चूंकि पूणे में इससे पहले भी जीका वायरस के चार मामले आ चुके हैं तो इससे आशंका है कि कुछ इलाकों में यह वायरस फैल चुका है. जिससे महिला को संक्रमण हुआ है.

    जीका वायरस संक्रमित महिला से उसके बच्चे में भी जा सकता है, हालांकि अगर प्रेगनेंसी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के हिसाब से इलाज दिया जाए तो बच्चे में संक्रमण की आशंका को कम किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाए और उसके अल्ट्रासाउंड करने बच्चे की पेट में गतिविधियों को पता लगाया जाए.

    इस मामले में मां की देखभाल बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बच्चे के शरीर में जीका का वायरस चला गया तो वह उसकी हेल्थ को बिगाड़ सकता है. बच्चे को इससे दिमाग से संबंधित परेशानी हो सकती है.

    जीका के लक्षण

    बुखार

    जोड़ों में दर्द

    सिरदर्द

    आंखों का लाल होना

    कैसे करें बचाव

    घर के आसपास पानी जमा न होने दें

    पूरी बाजू़ के कपड़े पहने

    संक्रमित मरीजों वाले इलाके में न जाएं

    खानपान का ध्यान रखें

    जो गर्भवती महिलाएं उस क्षेत्र में रहती हैं जहां जीका का वायरस है उनको विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसा महिलाएं संक्रमित इलाकों में रहने वाले किसी व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में न आएं और अपनी स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच कराती रहें. चूंकि इस वायरस से बचाव की कोई वैक्सीन नहीं है. ऐसे में यह रोकथाम बहुत जरूरी है.

    Post Views: 1,125

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभगवान जगन्नाथ को 56 भोग के बाद क्यों लगाया जाता है नीम के चूर्ण का भोग जाने अदभुत नियम…
    Next Article अगर आप भी रोज खा रहे हैं मल्टीविटामिन तो ध्यान से पहले यहां से जान लें इसके फायदे और नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद
    • 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे ये एक्टर‘बंटवारा’ ट्रेलर में दिखी झलक क्या बदल पाएंगे अपनी किस्मत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?