नई दिल्ली :- गर्मी मे ऐसे कहीं पर भी खाने का सामान रखना मुश्किल भरा काम हो जाता है. केवल मीठी चीजें ही नहीं, ब्रेड, रोटी और चावल जैसी चीजें भी चीटियों के प्रकोप से अछूती नहीं रहती हैं. इतना ही नहीं जमीन और किचन की स्लैब पर भी लाल और काली चीटियों मंडराती नजर आती हैं. जिनसे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के तरह-तरह के कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं, जो अधिकतर केमिकल युक्त होते हैं. लेकिन आप अगर केमिकल बेस्ड इन पेस्टिसाइड का उपयोग करना नहीं चाहते हैं, तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके चीटियों से छुटकारा पा सकते हैं.
चीटियों से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप घर में उन सभी जगहों पर हल्दी पाउडर का छिड़काव कर दें, जहां चीटियां डेरा जमाए रहती हैं. इससे चीटियां घर में दोबारा नजर नहीं आएंगी.
सफेद सिरके का इस्तेमाल भी आप चीटियों को घर दूर रखने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक गिलास व्हाइट विनेगर मिक्स करके घोल बना लें. फिर इस घोल को स्प्रे बॉटल में भरकर घर में उन जगहों पर छिड़क दें जहां चीटियां ज्यादा नजर आती हों.
चीटियों को घर भगाने के लिए आप साबुन का पानी भी उपयोग में ला सकते हैं. साबुन को पानी में मिला कर घोल तैयार करें और इसमें कपड़ा भिगोकर जमीन और किचन काउंटर सहित उन जगहों को क्लीन करें जहां चीटियां ज्यादा आती हों.
आप चाहें तो बोरेक्स पाउडर का यूज भी चीटियों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच बोरेक्स पाउडर मिला लें. फिर इस मिश्रण में दो चम्मच चीनी मिक्स करके एक कॉटन बॉल को भिगोएं और एक प्लेट में रख दें. इस तरीके से चीटियां इस प्लेट में आकर एकत्र हो जाएंगी. जिनको आप आसानी से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
