नई दिल्ली:– सोशल मीडिया पर नैनो बनाना फोटोज का ट्रेंड चल रहा है। आप गूगल पर एआई इमेज एडिटर नैनो बनाना का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरों को 3 डी मॉडल में आसानी से बदल सकते हैं। इस टूल का नाम Gemini 2.5 Flash Image है।
नैनो बनाना टूल अपनी स्पीड और एक्यूरेसी की वजह से पॉपुलर हो गया है। इसके जरिए 3डी इमेज आसानी से बना सकते हैं। आप केवल एक फोटो को छोटे से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से अपने हिसाब से तैयार कर सकते हैं। गूगल के मुताबिक इस टूल की मदद से 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपनी इमेजेज बनाई और एडिट हो चुकी है। नैनो बनाना ट्रेंड के अंदर आप अलग-अलग तरीके के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर छाया 3डी इमेज का ट्रेंड
आपको 3डी इमेज बनाने के लिए सबसे पहले ब्राउजर में जाकर ट्राई जेमिनी पर क्लिक करें। इसके बाद अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन करें। इसके बाद जेमिनी का पैनल खुल जाएगा। पैनल खोलने के बाद प्लस के साइज पर क्लिक करें जिसमें अपलॉड फाइल्स का ऑप्शन आएगा। फोटो अपलोड करने के बाद प्रॉम्प्ट नीचे लिखें। इसके बाद रन पर क्लिक करें और अब कुछ सेकंड रुके। आपकी स्क्रीन पर फोटो आ जाएगी। आप फोटो को डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
स्टैच्यू वाली तस्वीर
इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी एक तस्वीर लेनी है जिसको मूर्ति के रूप में देखना चाहते हैं। उसके आपको गूगल जेमिनी के पैनल पर अपनी फोटो को अप्लोड कर दें और उसके नीचे उस इमेज के हिसाब से प्रॉम्प्ट लिखें। कुछ सेकंड में मूर्ति वाली इमेज बनकर आ जाएगी।
