Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब ₹5 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड देगी मोदी सरकार, इन लोगों को मिलेगा फायदा…
    समाचार

    अब ₹5 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड देगी मोदी सरकार, इन लोगों को मिलेगा फायदा…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नए फाइनेंशियल ईयर में कई ऐसे नियम लागू होंगे, जो बजट में लागू हुए थे। बीते एक फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के हित में भी कई बड़े ऐलान किए थे। इनमें से एक ऐलान- किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का है। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की लिमिट को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।

    किस तरह की जरूरतों के लिए मददगार
    बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड एक बैंकिंग उत्पाद है जो किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी कृषि वस्तुएं खरीदने में मददगार है। इसके साथ ही फसल उत्पादन और इससे जुड़ी गतिविधियों से संबंधित नकदी जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर और किफायती क्रेडिट प्रदान करता है। 2019 में केसीसी योजना को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को कवर करने के लिए विस्तारित किया गया था।

    बता दें कि चालू किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों के तहत राशि 31 दिसंबर, 2024 तक 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे 7.72 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। मार्च, 2014 में चालू केसीसी की राशि 4.26 लाख करोड़ रुपये थी।

    बजट में कटौती
    बीते एक फरवरी को पेश बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के बजट में कटौती की थी। केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि मंत्रालय का बजट आवंटन 2.75 प्रतिशत घटाकर 1.37 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इस कमी की भरपाई संबद्ध क्षेत्रों के लिए बढ़े हुए आवंटन से हुई है, जिसमें मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए आवंटन को 37 प्रतिशत बढ़ाकर 7,544 करोड़ रुपये और खाद्य प्रसंस्करण के लिए आवंटन को 56 प्रतिशत बढ़ाकर 4,364 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।

    कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और खाद्य प्रसंस्करण के लिए कुल बजट आवंटन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। नई योजनाओं के लिए आवंटन विस्तृत होने के बाद इसके चालू वर्ष के संशोधित अनुमान 1.47 लाख करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।

    Post Views: 1,025

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए टमाटर, सेहत के लिए हो सकता है बड़ा रिस्क…
    Next Article प्रदेश में कल से सस्ती मिलेगी शराब, जानिए सभी ब्रांड के नए रेट की पूरी सूची …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर गर्मी में धूप से बचने के लिये घरों पर हरी चादर क्यों लगाते हैं जानिये इसका कारण…

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में चलेगी इतनी स्पेशल ट्रेनें; रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के यात्रियों को होगा फायदा: जानिए रूट…

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर बदल जाएगी आपकी किस्मत, तिजोरी में रखें ये 5 चमत्कारी चीजें…

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी परिवारों की तकदीर…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर गर्मी में धूप से बचने के लिये घरों पर हरी चादर क्यों लगाते हैं जानिये इसका कारण…
    • छत्तीसगढ़ में चलेगी इतनी स्पेशल ट्रेनें; रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के यात्रियों को होगा फायदा: जानिए रूट…
    • अक्षय तृतीया पर बदल जाएगी आपकी किस्मत, तिजोरी में रखें ये 5 चमत्कारी चीजें…
    • महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी परिवारों की तकदीर…
    • पीएम आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, इनसे जुड़े मुद्दे पर कर सकते हैं बात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?