
रायपुर। रायपुर शहर के बूढा तालाब के सामने के धरना स्थल पर अब केवल एक सौ की संख्या में ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे।इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बूढा तालाब के सामने के वर्तमान धरना स्थल पर केवल शांतिपूर्ण आंदोलन की ही अनुमति रहेगी । यहाँ किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नही होगी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सराफा एसोसिएशन और स्थानीय पार्षद सहित आमजनो ने भी इस स्थल को जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।
भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस की जम कर झुमा झटकी भाजपा कार्यकर्ता बूढा तलाब धरना स्थल को लेकर आज कलेक्टर आफिस पहुचे हुए थे उनका कहना था धरना स्थल को सिटी से बाहर न किया जाय अगर हटाया भी जा रहा है तो कहि शहर के अंदर में ही रहे न कि 26 किलो मीटर दूर नया रायपुर जिसके बाद अचानक sp ऑफिस गेट के सामने जोर जोर से प्रदर्शन करना सुरु कर दिए इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओ में जम कर झुमा झटके भी हुए बाद में कार्यकर्ता कॉलेटर सौरव कुमार से मिल जापान दे।कर बात कियेजिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ बताया कि जन भावनाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के इस बूढा तालाब के सामने के धरना स्थल को नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान के सामने स्थान्तरित किया जा रहा है।
इस बारे में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब बूढा तालाब के सामने वाले स्थल पर केवल एक सौ लोग ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। एक सौ से ज्यादा की संख्या में प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के लिये राज्योत्सव मैदान निर्धारित होगा।