Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अब रायपुर ,दुर्ग ,बिलासपुर रेलवे स्टेशन में होगी एयरपोर्ट जैसी सारी सुविधाएं,SECR को मिला 8403 करोड़ का भारी भरकम बजट
    छत्तीसगढ

    अब रायपुर ,दुर्ग ,बिलासपुर रेलवे स्टेशन में होगी एयरपोर्ट जैसी सारी सुविधाएं,SECR को मिला 8403 करोड़ का भारी भरकम बजट

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ ही तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम होगा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए छोटे स्टेशनों में कई काम किए जाएंगे। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्टेशन को पुनर्विकास योजना में शामिल किया गया है। ये स्टेशन, एयरपोर्ट की तरह सर्वसुविधायुक्त बनाए जाएंगे। केंद्रीय बजट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के विकास के लिए 8403.98 करोड़ दिए गए हैं। इससे नई लाइन, गेज परिवर्तन, दोहरीकरण, यातायात सुविधा, ट्रैक रिन्युवल समेत दूसरे कार्यों के लिए फंड दिया गया है।

    रेलवे के अफसरों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने केंद्रीय बजट में मिले रेल बजट का जोन वार आबंटन कर दिया है। इस बार रेल विकास के लिए SECR को 8403 करोड़ का भारी भरकम बजट मिला है, जो पिछले बजट की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। इसमें 495 करोड़ रुपए आधारभूत संरचना के लिए दिया गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि, SECR को मिले बजट से रेल सुविधाओं का तेजी से विकास होगा। इसमें यात्री सुविधा, नई लाइन, आरओबी, आरयूबी, स्टेशनों का उन्नयन, ट्रेक विस्तार जैसे काम किए जाएंगे। पूर्व से प्रस्तावित परियोजनाओं को भी इसमें गति दी जाएगी।

    छोटे स्टेशन भी होंगे हाईटेक

    छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों को हाईटेक और सुंदर बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए रेल यात्रियों की सुविधाओं के साथ ही रेलवे स्टेशनों को विकसित करने का काम भी किया जाएगा। इसी कड़ी में अमृत भारत स्टेशन योजना चलाई जाएगी, जिसमें बिलासपुर जोन से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 48 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है।

    SECR के इन स्टेशनों को अमृत मिशन में किया गया है शामिल

    अमृत भारत योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के अंतर्गत आने वाले उसलापुर, रायपुर, रायगढ़, अकलतरा, नैला, चांपा, बाराद्वार, रायगढ़, कोरबा, पेंड्रारोड, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, दल्लीराजहरा, मडोदा, भाटापारा, भिलाई पॉवर हाउस, भिलाई नगर, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपनिया, डोंगरगढ, बेलपहार, अनूपपुर, शहडोल सहित अन्य स्टेशनों को शामिल किया गया है, जहां सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।

    यात्री सुविधाओं के साथ होंगे विकास कार्य

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायपुर व नागपुर मंडल में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई काम किए जाएंगे। मॉडल रेलवे स्टेशन का री डेवलपमेंट होगा। इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर मल्टी मॉडल इंट्रीगेशन रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट, वर्ल्ड क्लास फेसिलिटी दी जाएगी। यही नहीं सस्टेनेबल डिजाइन के साथ नई बिल्डिंग का निर्माण भी किया जाएगा। यहां रिटेल शॉप से लेकर रेस्टोरेंट होंगे। अभी रायपुर ए ग्रेड स्टेशन है। रायपुर की ही तरह बिलासपुर व दुर्ग स्टेशन को भी री डेवलेपमेंट किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार फंड आते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताकि लोगों को जल्द वर्ल्ड क्लास फेसिलिटी वाले रेलवे स्टेशन का फायदा मिले।

    वेटिंग हॉल में ही फूड स्टॉल

    छोटी स्टेशनों में भी वेटिंग हॉल, फूड स्टॉल, रिटेल आउटलेट बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। लिफ्ट, एस्केलेटर, हाई लेवल प्लेटफार्म, टायलेट, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा।

    स्टेशनों का पुनर्विकास

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य रूप से तीन स्टेशन बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग को स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चिन्हित किया गया है। इन तीन स्टेशनों का पुनर्विकास एयर्पोर्ट की तर्ज पर मल्टी मॉडल इंट्रीग्रेशन रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट, वर्ल्ड क्लास फ़ैसिलिटी, सस्टेनेबल डिजाइन के साथ नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कानकोर्स सुविधा रिटेल शॉप आदि, रेस्टोरेन्ट आदि का प्रावधान किया जाएगा।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news Today latest news Today news दुर्ग बिलासपुर रायपुर रेलवे स्टेशन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगजब का मामला:जाना था पटना लेकिन एयरलाइन की लापरवाही से उदयपुर पहुंचा यात्री
    Next Article कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव की प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट का नोटिस…. कहा 60 वर्ष की सेवा निवृत्ति होने पर भी अब तक कार्यमुक्त क्यों नहीं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी…

    November 5, 2026

    धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की क्या है मान्यता जानें कहां और क्यों किया जाता है दीपदान…

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं…

    November 5, 2026

    दिवाली-छठ पर महंगाई का डबल अटैक मिठाई 15% महंगी, बादाम-पिस्ता के दाम उछले, TV-AC खरीदना भी हुआ महंगा…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी…
    • धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की क्या है मान्यता जानें कहां और क्यों किया जाता है दीपदान…
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं…
    • दिवाली-छठ पर महंगाई का डबल अटैक मिठाई 15% महंगी, बादाम-पिस्ता के दाम उछले, TV-AC खरीदना भी हुआ महंगा…
    • इस बैंक में 837 पदों पर निकली भर्ती, 24 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?