Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब अपना खुद का स्पोर्ट्स ब्रांड लेकर आने वाले हैं सचिन तेंदुलकर……
    News

    अब अपना खुद का स्पोर्ट्स ब्रांड लेकर आने वाले हैं सचिन तेंदुलकर……

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने खेल से संन्यास लेने के बाद भी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी इनिंग जारी रखी. वह राज्यसभा के सदस्य रहे. इसके बाद उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया, यहां भी उन्हें क्रिकेट की तरह ही सफलता मिली. अब वह अपना खुद का स्पोर्ट्स ब्रांड (Sports Athleisure Brand) लेकर आने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) के पूर्व प्रमुख कार्तिक गुरुमूर्ति (Karthik Gurumurthy) से हाथ मिलाया है.

    स्विगी से ही करण अरोड़ा (Karan Arora) भी उनके साथ जुड़ सकते हैं.एसआरटी10 एथलीजर प्राइवेट लिमिटेड रखा गया है नाम सूत्रों के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए स्पोर्ट्स एथलेटिक्स ब्रांड के लिए एक होल्डिंग कंपनी भी बनाई जा चुकी है. सचिन तेंदुलकर के इस स्टार्टअप का सहयोग व्हाइटबोर्ड कैपिटल भी करने जा रहा है. इसका नाम एसआरटी10 एथलीजर प्राइवेट लिमिटेड (SRT10 Athleisure Pvt Ltd) रखा गया है. सूत्रों ने बताया कि यह स्टार्टअप फिलहाल फंड इकठ्ठा करने का प्रयास कर रहा है.

    रिटायरमेंट के बाद भी बने हुए हैं कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडरसचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी कंपनियों में उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की होड़ लगी रहती है. वह कई कंपनियों का विज्ञापन कर पैसा कमाते हैं. हालांकि, इस स्टार्टअप में वह सिर्फ कंपनी का चेहरा नहीं बनने वाले हैं. यहां वह कंपनी के फाउंडर की तरह काम करेंगे. वह अपने अन्य साथियों के साथ नए ब्रांड के प्रोडक्ट्स को चुनने में पूरा समय दे रहे हैं. हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के आईपीओ से सचिन तेंदुलकर को भी जबरदस्त फायदा हुआ है.

    नाइकी और डेकाथलॉन जैसे बड़े ब्रांड को टक्कर देगा यह स्टार्टअप रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट के अनुसार, सचिन का यह स्टार्टअप देश में नाइकी (Nike) और डेकाथलॉन (Decathlon) जैसे बड़े ब्रांड्स को कम कीमत के जरिए टक्कर देगा. लोकल मैन्युफैक्चरिंग से कंपनी प्राइस को कंट्रोल कर सकेगी. शुरुआत में कंपनी क्रिकेट और बैडमिंटन से जुड़े प्रोडक्ट मार्केट में लेकर आएगी. हेल्थ और फिटनेस में बढ़ते लोगों के रुझान के चलते स्पोर्ट्स गुड्स की डिमांड में तेजी आई है. इस सेगमेंट में स्पोर्ट्स शू का हिस्सा लगभग 60 फीसदी, कपड़ों का 30 फीसदी और बाकी अन्य सभी प्रोडक्ट का है.विराट कोहली और एमएस धोनी भी मार चुके हैं बिजनेस में एंट्री सचिन तेंदुलकर ट्रू ब्लू (True Blue) नाम के फैशन ब्रांड का भी हिस्सा हैं.

    इसमें वह अरविंद फैशन के साथ पार्टनर हैं. इसे हाल ही में ग्लोबल लॉन्च करने का फैसला लिया गया था. वह स्पिनी, बूस्ट और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड का प्रचार भी करते हैं. उनके अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज (Universal Sportsbiz) के पार्टनर हैं. यह Wrogn ब्रांड का मालिक है. इसके अलावा एमएस धोनी (MS Dhoni), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी कई स्टार्टअप में निवेश कर चुके हैं.

    Post Views: 1,035

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस तरह के सिर दर्द में हो जाएं सावधान; क्लस्टर हेडेक के हो सकते हैं लक्षण…..
    Next Article बैन लगाए जाने के कई महीने बाद फिर से भारत वापस लौटी यह क्रिप्टो करेंसी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…

    April 16, 2026

    CM साय ने ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये खास अपील, पढ़िए…

    April 16, 2026

    प्रदेश में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ …

    April 16, 2026

    गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए करें ये देसी जुगाड़, आसानी से कट जाएगी गर्मी, जानें तरीके…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…
    • CM साय ने ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये खास अपील, पढ़िए…
    • प्रदेश में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ …
    • गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए करें ये देसी जुगाड़, आसानी से कट जाएगी गर्मी, जानें तरीके…
    • ट्रंप पर इटली में सियासी भूचाल एली श्लेन ने संसद में किया तीखा पलटवार, मेलोनी के समर्थन में विपक्ष भी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?