नई दिल्ली:– लोकसभा के बजट सत्र के दौरान आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जिसमें भारत सरकार की अनुमानित आय और व्यय का विस्तृत विवरण रखा जाएगा।
बजट भाषण से पहले वित्त मंत्री फाइनेंस बिल 2026 को पेश करने की अनुमति मांगेंगी और साथ ही वित्तीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम, 2003 के तहत जरूरी दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखेंगी, जिनमें मीडियम टर्म फिस्कल पॉलिसी सह फिस्कल पॉलिसी स्ट्रेटेजी स्टेटमेंट और मैक्रो-इकोनॉमिक फ्रेमवर्क स्टेटमेंट शामिल हैं।
यह बजट आर्थिक विकास, राजकोषीय अनुशासन, महंगाई नियंत्रण, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण से जुड़ी सरकार की प्राथमिकताओं को दिशा देगा, जिस पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
