नई दिल्ली:– हम जब तक स्वस्थ रहते हैं तब तक अपने सेहत का ख्याल आसानी से और अच्छे तरीके से रख पाते हैं, लेकिन बीमार होते ही हम असहाय और निराश्रित हो जाते हैं. खास करके ऐसा बुजुर्गों के साथ ज्यादा होता है. लेकिन अब बुजुर्गों को भी इस समस्या से निजात मिल रहा है. सरकार की तरफ से मिलने वाले निशुल्क आयुष्मान कार्ड की वजह से ये संभव हो रहा है. जी हां जी आयुष्मान कार्ड का लाभ सिर्फ पहले चिन्हित लोगों को मिलता था उसी आयुष्मान कार्ड का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को भी मिल रहा है. अमेठी में तेजी से इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है.
गंभीर बीमारियों में मिलेगी आयुष्मान कार्ड की मदद
बात अगर अमेठी की की जाए तो अमेठी में कई अच्छे अस्पताल इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए हैं. जहां 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनने के बाद 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज गंभीर बीमारियों में हो सकेगा. अमेठी जिले के साथ-साथ प्रदेश के भी कुछ अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत चिन्हित किया गया है जिससे यदि यहां पर व्यवस्थाएं ना मिले तो प्रदेश के उन अस्पतालों में बुजुर्ग जाकर अपना अच्छे से बेहतर उपचार करा निरोगी बन सकें.
