Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तोड़ेंगे हम”, प्रदेश में गरजे राहुल गांधी; बोले IIT-IMM वालों को नहीं मिल रही नौकरी…
    समाचार

    अब 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तोड़ेंगे हम”, प्रदेश में गरजे राहुल गांधी; बोले IIT-IMM वालों को नहीं मिल रही नौकरी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर में जमकर भाजपा और RSS पर बरसे। उन्होंने जय-बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में संविधान दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा और RSS से संविधान बचा रही है। लोकसभा चुनाव में इन्होंने संविधान बदलने की कोशिश की। भाजपा नेताओं द्वारा कहा गया कि 400 सीटें आएंगी तो संविधान बदल देंगे, लेकिन उनके सामने हम खड़े हो गए। इसके बाद 400 सीटें तो छोड़ों संसद में माथा टेक कर अंदर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा।

    इसके अलावा आरक्षण को लेकर गांधी ने कहा कि हम पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा तोड़ देंगे। इसके बाद हम लोकसभा और राज्यसभा में इस दिवार को तोड़ेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू करवाएंगे। उन्होंने नरेंद्र मोदी जाति जनगणना कराने से डरते हैं। वे इसे कभी नहीं कराएंगे।

    बिना रोजगार डिग्री कचरा है: राहुल

    रोजगार के मसले पर बोलते कांग्रेस नेता ने कहा कि अस्पताल जाओ तो अरबपतियों को लाखों रुपये दो, स्कूल-कॉलेज बच्चों को भेजो तो भी लाखों रुपये अरबपतियों की झोली में डालो। यह सोचकर की डिग्री मिलेगी तो रोजगार मिलेगा, लेकिन IIM,IIT वालों को नौकरी नहीं मिल रही है तो आपको कहा मिलेगी। बिना रोजगार डिग्री कचरा है। दलित, पिछड़ा, गरीब जनरल कास्ट के लोगों को गुलाम बनाया जा रहा है।

    ‘अंबानी-अडानी की तरह गरीब भी देता है जीएसटी’

    नरेंद्र मोदी ने आपके दिए हुए टैक्स के पैसे से 16 लाख अरबपतियों का कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा मैं पूछता हूं किस किसान का कर्ज माफ हुआ। किस छात्र का कर्ज माफ किया। जीएसटी जितनी आप देते हो उतनी ही जीएसटी अंबानी और अडानी देते हैं।

    आगे उन्होंने कहा कि मेहनत आप करते हो। पैसा आप खर्च करते हो और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है।

    राहुल के भाषण की बड़ी बातें…

    देश में सभी कांट्रेक्ट दो-तीन अरबपतियों को दिए जा रहे हैं। अडाणी-अंबानी को पूरा धन पकड़ाया जा रहा है।
    संविधान से पहले इस देश में गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदवासियों के कोई अधिकार नहीं थे। अधिकार सिर्फ राजा-महाराजा के थे।
    वो बदलाव आजादी के दिन आया था। आपको जमीन दी गई। जमीन का हक दिया गया। अधिकार दिए गए।
    बीजेपी-आरएसएस आजादी के पहले का हिंदुस्तान चाहते हैं। आजादी के पहले सिर्फ अडाणी-अंबानी जैसे लोगों के अधिकार थे।
    वो चाहते हैं कि गरीब चुप बैठे, एक शब्द न कहे, भूखे मर जाएं, सपने न देखे। हिंदुस्तान अरबपति चलाएं।
    जितना धन इन अरबपतियों के हाथ में जाएगा, उतना कम रोजगार आपके बच्चों के हिस्से में जाएगा। नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीबों को खत्म करने का औजार है।
    इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का रेट कभी नीचे नहीं जाएगा।

    Post Views: 1,170

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleघट जाती है पति की उम्र नहाने के बाद महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, बिगड़ जाएगी आर्थिक स्थिति…
    Next Article RBI ने 10, 20, 100 और 500 के नोटों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस जानें क्या हैं बदलाव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    • गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी ये शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?