Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज लॉन्‍च होगी एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना,ये है न‍िवेश ल‍िमिट, कौन कर सकता है इनवेस्‍ट जान‍िए सब डिटेल्स में..
    News

    आज लॉन्‍च होगी एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना,ये है न‍िवेश ल‍िमिट, कौन कर सकता है इनवेस्‍ट जान‍िए सब डिटेल्स में..

    By Tv 36 HindustanSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सरकार की इस योजना का नाम पढ़ने के बाद आपके मन में भी सवाल होगा क‍ि एनपीएस वात्सल्य में कौन निवेश कर सकता है? एनपीएस वात्सल्य में कम से कम और ज्‍यादा से ज्‍यादा क‍ितना न‍िवेश क‍िया जा सकता है. एनपीएस वत्सल्य को कौन ऑपरेट करेगा? क्या आपका बच्चा 18 साल का होने के बाद भी एनपीएस वात्सल्य को जारी रख सकता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों से जुड़े जवाब के बारे में-

    देश का कोई भी नागरिक अपने बच्चे के लिए एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना में न‍िवेश कर सकता है. बच्चा बड़ा होने पर चाहे तो योजना को जारी रख सकता है. बच्चे के माता-पिता या अभिभावक भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं. इस स्‍कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से ऑपरेट क‍िया जाएगा.

    कोई भी माता-पिता जब अपने बच्चों के लिए एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना में न‍िवेश करता है तो उन्हें कई व‍िकल्‍प में से क‍िसी एक जगह न‍िवेश करने का ऑप्‍शन म‍िलता है. इन सभी न‍िवेश व‍िकल्‍पों को सरकार की तरफ से मंजूरी दी गई है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार एनपीएस वात्‍सल्‍य में चार न‍िवेश व‍िकल्‍प होते हैं।

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना में न‍िवेश करना चाहते हैं तो आपको हर साल कम से कम 1000 रुपये का न‍िवेश करना होगा. लेकिन यद‍ि आप ज्‍यादा न‍िवेश करना चाहते हैं तो आप जितने चाहें उतने पैसे लगा सकते हैं. यानी इसकी अध‍िकतम सीमा की कोई ल‍िम‍िट नहीं है.

    आपने अपने बच्चे के नाम पर जो पैसा जमा क‍िया है, उसमें से यद‍ि आप कुछ पैसा न‍िकालना चाहते हैं तो आपको न‍िवेश की तारीख से तीन साल का इंतजार करना होगा. उसके बाद इसमें से आप 25 प्रत‍िशत तक पैसा न‍िकाल सकते हैं. यह पैसा एजुकेशन, क‍िसी बीमारी के इलाज के लिए न‍िकाल सकते हैं. इसके अलावा 75 प्रत‍िशत से ज्‍यादा ड‍िसेब‍िल‍िटी के केस में पैसा न‍िकाला जा सकता है. जब तक आपका बच्चा 18 साल का नहीं हो जाता तब तक आप तीन बार ऐसा कर सकते हैं.
     
    अगर आपने बच्‍चे के नाम पर एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना में न‍िवेश क‍िया है तो उसके 18 साल का होने पर आप उस योजना से एग्‍ज‍िट कर सकते हैं. अगर बच्चे के अकाउंट में 2.5 लाख रुपये या इससे कम पैसा है तो आप पूरा पैसा एक बार में निकाल सकते हैं. लेकिन अगर यह ढाई लाख रुपये से ज्‍यादा है तो आप पूरा पैसा एक बार में निकाल सकते हैं. लेकिन अगर यह ढाई लाख रुपये से ज्‍यादा है तो आप 20% पैसे एक बार में निकाल सकते हैं. बचे हुए पैसे से आप रेगुलर इनकम के ल‍िए एन्‍युटी खरीद सकते हैं. जिससे आपको हर महीने कुछ पैसे मिलेंगे.

    इसके अलावा बच्‍चे के ल‍िए एनपीएस वात्‍सल्‍य में न‍िवेश करने वालों के पास दूसरे ऑप्‍शन भी हैं. जब आपका बच्‍चा 18 साल का हो जाए तो आप उस स्‍कीम को जारी रख सकते हैं. एनपीएस वात्‍सल्‍य को एनपीएस टियर-1 में कनवर्ट हो जाएगा. बच्‍चे के 18 साल पूरे होने के बाद तीन महीने के अंदर आपको फ‍िर से केवाईसी पूरा करना होगा.

    Post Views: 1,510

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया विशेष पैकेज का ऐलान, जानें किसको-कितना मिलेगा मुआवजा…
    Next Article चिनाब घाटी में विधानसभा चुनाव को लेकर दिख रहा ये उत्साह, पहले चरण के लिए मतदान जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, समंदर के नीचे से यहां तक, एक साथ चल रहा काम…

    August 25, 2026

    इन पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत…

    August 25, 2026

    ब्रालेट पहनकर राखी बांधने पर ट्रोल हुईं कृति सेनन, सामने आया रिएक्शन, बोलीं- ‘महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, ये बताना समाज…

    August 25, 2026

    हमारी बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है, मुख्यमंत्री श्री साय…

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, समंदर के नीचे से यहां तक, एक साथ चल रहा काम…
    • इन पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत…
    • ब्रालेट पहनकर राखी बांधने पर ट्रोल हुईं कृति सेनन, सामने आया रिएक्शन, बोलीं- ‘महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, ये बताना समाज…
    • हमारी बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है, मुख्यमंत्री श्री साय…
    • मेरी सगी बहन तो नहीं; आज माधुरी जी ने वह कमी भी पूरी कर दी’, राखी बंधवाकर भावुक हुए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?