ओडिशा। आज विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है. लेकिन रथ यात्रा की धूम सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, बल्कि गुजरात में भी है. गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा की आज यानि मंगलवार को निकाली गई है
#WATCH | Odisha: Two Hundred fifty coconuts installed in the sand art of lord Jagannath Ratha Yatra; created by sand artist Sudarsan Pattnaik at Puri beach ahead of Jagannath Rath Yatra 2023 pic.twitter.com/sjIlcOxrvw
— ANI (@ANI) June 20, 2023
ओडिशा के पुरी के बाद देश में सबसे भव्य तरीके से रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सपरिवार मंगला आरती में शामिल हुए. 30 किलोमीटर की रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही थीं. 25 हजार पुलिस अधिकारी व जवान इसकी सुरक्षा में तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक, देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद में निकलती है. सुबह 7:00 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने पहिंद विधि करके रथ यात्रा की शुरुआत की
#WATCH | President Droupadi Murmu offers prayers at Jagannath Mandir in Hauz Khas, Delhi ahead of lord Jagannath Rath Yatra 2023 pic.twitter.com/sebK1Fq0Gt
— ANI (@ANI) June 20, 2023