Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नवरात्रि पूजा के नौ दिन अर्पित करें अलग-अलग भोग, नवदुर्गा के हैं प्रिय
    जीवन शैली

    नवरात्रि पूजा के नौ दिन अर्पित करें अलग-अलग भोग, नवदुर्गा के हैं प्रिय

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से हो रहा है। नौ दिवसीय इस पर्व में मां दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं इस मौके पर भक्त उपवास करते हैं और सात्विक जीवन जीते हैं। नवरात्रि के हर दिन मां के नौ रूप, मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, माता सिद्धिदात्री की उपासना होती है। माता दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की विधि और भोग भी भिन्न-भिन्न ही होते हैं।

    नवरात्रि पूजा में प्रतिदिन मां के सभी स्वरूपों को प्रिय अलग अलग भोग अर्पित करना चाहिए। इसमें नारियल, गाय का घी, गुड, मालपुए, खीर, हलवा चना और पूड़ी का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, साथ ही प्रसाद स्वरूप सभी को वितरित करना चाहिए। इस लेख में जान लीजिए कि नवरात्रि में किस दिन कौन सा भोग लगाएं और मां के किस स्वरूप को भोग में क्या पसंद है।

    नवरात्रि पहला दिन

    इस दिन घटस्थापना होती है और मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री हिमालय की पुत्री है, इसलिए उन्हें सफेद रंग प्रिय है। साथ ही उन्हें गाय के घी से तैयार भोग लगाना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के बाद भोग में गाय के घी से बना हलवा, रबड़ी या मावा के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

    नवरात्रि दूसरा दिन

    चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन शक्कर और पंचामृत का भोग मां के समक्ष अर्पित कर सकते हैं। इसे उनका प्रिय भोग माना जाता है।

    नवरात्रि तीसरा दिन

    मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयां, खीर आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस प्रसाद से मां चंद्रघंटा अधिक प्रसन्न होती हैं।

    नवरात्रि चौथा दिन

    नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। माता कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगा सकते हैं। मालपुए का भोग माता को पसंद आएगा और प्रसाद स्वरूप सभी में वितरित करें।

    नवरात्र में पांचवां दिन

    पांचवें दिन दुर्गा मां के पंचम स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि माता को केले का भोग लगाने से सभी शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

    नवरात्रि में छठा दिन

    नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। माता कात्यायनी को भोग में लौकी, मीठे पान या शहद चढ़ाया जा सकता है।

    नवरात्रि में सातवां दिन

    माता कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। मां कालरात्रि शत्रुओं का नाश करने वाली होती हैं। मां कालरात्रि को गुड से निर्मित भोग लगाना चाहिए।

    नवरात्रि के आठवें दिन

    माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की नवरात्रि के आठवें दिन पूजा की जाती है। माता महागौरी को नारियल का भोग प्रसाद में अर्पित करें। मां को नारियल का गोला चढ़ाएं या फिर नारियल से बनी मिठाई व लड्डू अर्पित करें।

    नवरात्रि का नौवां दिन

    चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है। नवमी को कन्या पूजन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा पूड़ी, खीर या चना मसाला का भोग अर्पित करके कन्या पूजन किया जाता है।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Raipur Today latest news Today news नई दिल्ली नवरात्रि पूजा के नौ दिन अर्पित करें अलग-अलग भोग
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअच्छी सेहत बनाने के लिए रोज एक कटोरी अंकुरित मूंग दाल खाये , 7 दिन में बन जाओगे पहलवान, जानें फायदे…
    Next Article दवाओं की कीमतों में वृद्धि की खबरों को सरकार ने किया खारिज, कहा – ‘ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक’
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?