

कोरबा। बुजुर्गों के माध्यम से समाज में संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विस्तार होता है परिवार को अनुशासित और उचित दिशा निर्देशन देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, हमें सदैव वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए।उक्त उद्गार रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी द्वारा व्यक्त किये गये।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन व जिला संगठक वाय के तिवारी तथा कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम के पांच वृद्धजनों का सम्मान किया गया। ग्राम की सरपंच कमला बाई कंवर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम के मनबोधी राम यादव, हुलास राम यादव, गोवर्धन लाल यादव, फिरतराम पटेल आदि वृद्धजनों का पुष्पहार भेंटकर श्रीफल तथा विवेकानंद साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ग्राम के वृद्धजनों ने रासेयो इकाई के द्वारा ग्राम पाली व सोनपुरी में किए जा रहे सतत सेवा तथा कार्यों की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों के उज्जवल भविष्य के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवक शनि देव, जय प्रकाश पटेल, पूजा गुप्ता, आकांक्षा यादव प्रियंका यादव नायसा सारथी, नंद किशोर साहू आदि स्वयंसेवकों का सक्रिय योगदान रहा।
ग्राम के सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम के उप सरपंच चंदन राम यादव, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका संगीता सिंह, पंच इंद्रपाल सिंह कंवर, शिक्षक सुजीत जांगड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला बाई यादव, करन सारथी, रमेशरीन पटेल, मितानिन सुनीता यादव, आंगनबाड़ी सहायिका,महिला स्व सहायता समिति की सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।