नई दिल्ली:– अगर आपके तकिए भी पीले और गंदे हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें. आप बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे आसान घरेलू उपायों की मदद से पुराने और जिद्दी दागों को हटा सकते हैं.
जब भी सुकून से सोने की बात आती है, तो लोगों को साफ-सुथरी चादर, सॉफ्ट-सॉफ्ट तकिए की याद आती है. अक्सर घरों में तकियों को कवर पहनाकर रखते हैं, लेकिन जब भी वो ये कवर उतारते हैं तो उस पर जमे पीले और गंदे दाग देखकर सारा मूड खराब हो जाता है. पसीने और धूल की वजह से तकिया इतना भद्दा दिखने लगता है कि मन करता है इसे अभी कचरे में फेंक दें और नया खरीद लाएं.
अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो रुकिए! पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है. आपका वही पुराना पीला तकिया फिर से दूध जैसा सफेद चमक सकता है. घर में मौजूद बस कुछ आसान चीजों का सॉल्यूशन बनाकर आप तकिए के जिद्दी दागों की छुट्टी कर सकते हैं और अपने तकिए को बिल्कुल नया जैसा बना सकते हैं. चलिए जानते हैं वो तरीका, लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि आखिर तकिए गंदे होते क्यों हैं.
आखिर तकिए पीले क्यों हो जाते हैं?
तकिए का धीरे-धीरे पीला पड़ जाना एक बहुत ही आम बात है. इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं. इनमें सोते समय आने वाला पसीना, शरीर का नेचुरल ऑयल, स्किन केयर प्रोडक्ट्स या लोशन और गीले बालों के साथ सोना शामिल है.
ये सारी चीजें धीरे-धीरे तकिए में जमा हो जाती हैं और हवा के संपर्क में आकर दाग और भी गहरे हो जाते हैं. यही वजह है कि सिर्फ नॉर्मल धुलाई से ये दाग नहीं निकलते.
बेकिंग सोडा और सिरके का सॉल्यूशन:
अगर आपके तकिए पर हल्के पीले दाग हैं और बदबू भी आ रही है, तो बेकिंग सोडा और सिरके का सॉल्यूशन बहुत असरदार है.
