
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक मोहल्ले के खाली जगह में हजारों कंडोम के पैकेट मिले। जब आते-जाते लोग को इसके बारे में पता चला तो हैरानी हुई। वहीं हैरानी के बीच कुछ लोग चुपके से नजर बचाकर कंडोम जेब में डालकर वहां से चलते बने।
बता दें कि यह पूरा मामला पीलीभीत शहर के नखासा मोहल्ले का है। खुले में कंडोम के हजारों पैकेट मिलने के करीब एक दिन बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर लगी। जिसके बाद विभाग खानापूर्ति करते हुए कुछ डिब्बों को उठाया।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहल्ले के खाली जगह में कंडोम का ढेर देख लोग हैरत में पड़ गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। इस बीच कंड़ोम के पैकेट की जांच की तो देखा कि एक्सपायर डेट साल 2024 की थी।
कंडोम
खुले में मिले कंडोम के पैकेट पर नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) और HIV हेल्पलाइन नंबर 1097 के साथ ही गवर्नमेंट ऑफ इंडिया फ्री सप्लाई नॉट फॉर सेल भी लिखा हुआ था। जिसके यह साफ हो गया कि ये कंडोम बेचने के लिए नहीं बल्कि लोगों को मुफ्त देने के लिए था। वहीं लापरवाही के चलते इसे खुले में फेंक दिया गया। अब ऐसे में सवाल उठ रह हैं कि आखिरकार वहां पर हजारों कंडोम के पैकेट को किसने और क्यों फेंका