रायपुर | छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 2 बजे रवाना होकर 3:15 बजे रांची पंहुचेंगे. वहां से करपूरी ठाकुर चौक हीनू पहुंचकर पदयात्रा में शामिल होंगे.
फिर मुख्यमंत्री बघेल बीरसा चौक में माल्यार्पण करेंगे.इसके बाद शाम 5:30 से 7:30 तक मोरहाबड़ी चौक में झारखंड ट्राइबल फेस्टिवल में शामिल होंगे, और रात 9 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे.