नई दिल्ली:- नए साल का आगाज हो चुका है। ऐसे में सभी लोग नए साल पर एक दूसरे को तोहफा दे रहे हैं। कई कंपनियां भी लोगों के नए साल को खुशनुमा बनाने के लिए प्रोडक्ट्स पर ऑफर दे रही हैं और कीमतों में कटौती कर रही हैं। नए साल पर ऑयल एंड मार्केटिंग कंपनियों ने भी लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुए हैं और उनके दाम जस के तस हैं।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कितनी कटौती
सभी राज्य में सिलेंडर की कीमत अलग है लेकिन अगर सिर्फ दिल्ली की बात करें, तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट लागू हो चुके हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1804 रुपए हो गई है। पहले ये कीमत 1818.50 रुपए थी। इस तरह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 14.50 रुपए की कटौती की गई है।
लेंडर की कीमतों में 16.50 रुपए की बढ़त हुई थी। नवंबर के महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1802 रुपए थी, जो दिसंबर की शुरुआत में बढ़कर 1818.50 रुपए हो गई थी। हालांकि कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अगस्त से अब तक कोई बदलाव नहीं हुए हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए चल रही है.
