
जांजगीर । : 105 घंटे के अथक प्रयास के बाद बोरवेल के गड्ढे में फंसे राहुल साहू को बाहर निकाल लिया गया है। प्रदेश का सारा अमला 105 घंटे से लगातार घटना स्थल पर मौजूद रहा। एक ओर रेस्कयू की टीम बाहर से बारिश और भूख से राहुल की रक्षा कर रही थी। तो वहीं दूसरी ओर गड्ढे के अंदर स्वंय भगवान नागदेव उनकी रक्षा करने पहुंचे।
बोरवेल के गड्ढे मे राहुल की स्थिती इरफान खान की ऑस्कर विनिंग फिल्म Life of pie जैसे थी। भगवान नागदेव ने 65 फीट नीचे जाकर विपरीत परिस्थिति में राहुल का साथ दिया। इसे मात्र संयोग नहीं कहा जा सकता। बोरवेल के छोटे गड्ढे में बगैर राहुल को नुकसान पहुंचाए सांप का रहना। इस बात कि ओर संकेत करता है कि वो राहुल की रक्षा करने ही आया था।
Rahul sahu as film Life of pie : बोरवेल के गड्ढे में सांप मिलने की जानकारी छत्तीसगढ़ सीएमओ की ओर से मंगलवार की रात करीब सवा 11 बजे एक ट्वीट के माध्यम से दी । जारी ट्वीट में बताया गया कि “अंततः राहुल ने आंखे खोली। बचाव दल को देखकर राहुल ने प्रसन्नता जाहिर की और अपनी आंखें खोली है। इस ऑपरेशन में एक चौंका देने वाली घटना घटी, आज शाम उस बोरवेल में एक सांप आ गया था, लेकिन राहुल की जीवटता से वह खतरा भी टल गया।
इसके अलावा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा ‘उसके साथ गढ्ढे में 104 घंटे तक एक सांप और मेढक उसके साथी थे”आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्सव मना रहा है, जल्द अस्पताल से पूरी तरह ठीक होकर लौटे, हम सब कामना करते हैं। राहुल को बोरवेल के गड्ढे से बाहर निकाल कर बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद महाजन भी अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे है।