Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ओबीसी वर्ग को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर CM ममता बनर्जी ने कहा “नहीं मानेंगे”, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विरोध में दहन किया इनका पुतला…
    समाचार

    ओबीसी वर्ग को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर CM ममता बनर्जी ने कहा “नहीं मानेंगे”, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विरोध में दहन किया इनका पुतला…

    By Tv 36 HindustanMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :- ओबीसी वर्ग को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा “नहीं मानेंगे” कहे जाने के विरोध स्वरूप भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के आव्हान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति की कड़ी निंदा की।

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी के द्वारा सन 2011 से मुस्लिम समाज को अनाधिकृत रूप से ओबीसी में शामिल कर अपने राज्य में आरक्षण दिया गया था, जिसे संविधान के विपरीत होने के कारण हाईकोर्ट ने 2010 के बाद के समस्त ओबीसी जाति प्रमाणत्र को निरस्त कर दिया। उच्च न्यायालय के आदेश को ममता बनर्जी द्वारा मानने से इनकार कर दिया गया है, जो न्यायालय के आदेश का अवहेलना है। ममता बनर्जी द्वारा मनमानी किया जाना शर्म की बात है। समस्त ओबीसी जाति के मूल अधिकार का हनन करने पर ममता उतारू है।

    भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मनमानी को जनता तक ले जाकर जायेगी और बताएगी कि कांग्रेस की अगुवाई में पूरा इंडी गठबंधन तुष्टिकरण अपनाकर देश को तोड़ना चाहता है, ममता सहित पूरा गठबंधन सांप्रदायिकता फैलाकर देश में अराजकता लाना चाहता है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी का कथन न केवल संविधान को आत्मा को लहूलुहान करने वाला है अपितु संविधान और आरक्षण की व्यवस्था को खंडित कर रहा है।पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी खिलावन साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान देश की न्याय व्यवस्था का माखौल उड़ा रहा है।

    सत्ता के अहंकार में चूर बनर्जी और पूरे इंडी गठबंधन को पश्चिम बंगाल सहित देश की जनता लोकसभा चुनाव में करारा सबक सिखाने जा रही है। इंडी गठबंधन की तुष्टिकरण की राजनीति से पिछड़ा वर्ग समाज अपने अधिकार को लेकर हर लड़ाई लड़ेगा। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार करने वाली ममता की कड़े शब्दों में निंदा करते है।पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रूप सिंग सिन्हा ने कहा कि संविधान में साफ लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा लेकिन ममता बनर्जी तुष्टीकरण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही हैं। ममता बनर्जी संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए मुख्यमंत्री बनी है। संविधान से ऊपर कोई भी नहीं लेकिन ऐसे मुद्दे पर जब हाई कोर्ट का फैसला आ जाता है तो उनके तुष्टिकरण का पर्दाफाश होता है।

    Post Views: 1,185

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबृजमोहन अग्रवाल,इन महान हस्ती के नेतृत्व में पुनः भारत को मिल रही है विश्वगुरु की प्रतिष्ठा…
    Next Article जून में वक्री होंगे शनि, 5 ग्रह बदलेंगे चाल, ये चार राशियां होंगी मालामाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?