
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु ग्रामों में चलित थाना व ग्राम चौपाल लगाकर आमजनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर यथासंभव उसका मौके पर ही निराकरण करने, वर्तमान परिदृश्य में हो रहे धोखाधड़ी से आमजनता को जागरूक करने के निर्देश जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार, 15 जून 2022 को थाना ओड़गी पुलिस के द्वारा ग्राम छतरंग में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी ओड़गी एन.के.त्रिपाठी के द्वारा ग्रामीणों को कानून, साइबर क्राईम, वर्तमान में हो रहे धोखाधड़ी से जागरूक रहने की जानकारी देते हुए क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए अपराध से बचने की समझाईश दी और वर्तमान दौर में किए जा रहे फ्राड जिनमें बैंक एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने तथा बैंक का अधिकारी अथवा कर्मचारी बनकर मोबाइल से आधार कार्ड एवं एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों से रकम पार करने की घटित हो रही घटनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुए ठगी का शिकार होने से बचने की सलाह दी। यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए चलाए जा रहे समर्पण अभियान के बारे में मौजूद नागरिकों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों को समर्पण अभियान से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कुआं में गिरने से होने वाले जनहानि को रोकने के लिए कुआं में मुडेर (अहाता) निर्माण कराने की समझाईश दी गई। जन चौपाल में मौजूद नागरिकों को अवैध कार्यो, सामाजिक बुराईयों की सूचना सूरजपुर पुलिस के