नई दिल्ली :- इस तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। बता दें, यह एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी पापों का भी नाश होता है। इस साल एकादशी तिथि 19 मई को पड़ रही है। इस तिथि के दिन कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। अब ऐसे में अगर आप भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर रहें हैं, तो किन फूलों को अर्पित करने से लाभ हो सकता है।.
कमल का फूल भगवान विष्णु का सबसे प्रिय फूल माना जाता है। यह पवित्रता, ज्ञान और सौंदर्य का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
नारायण को चढ़ाएं चंपा के फूल-
भगवान विष्णु को चंपा के फूल अर्पित करने व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। यह फूल शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस फूल को अर्पित करने से व्यक्ति के मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है औक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।
भगवान विष्णु को मोगरा का फूल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। यह फूल शांति का प्रतीक माना जाता है। इस फूल को अर्पित करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।
नारायण को चढ़ाएं गुलाब के फूल-
भगवान विष्णु को गुलाब के फूल बेहद प्रिय है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति को सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को यह प्रिय फूल अर्पित करने से लाभ होता है।