नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि फौजी की नौकरी 4 साल की हो गई है। अब पुलिस की नौकरी 3 साल की होगी। उन्होंने स्वयं सवाल किया कि यह कैसे होगा? पर उत्तर दिया जैसे बंदरगाह, एयरपोर्ट आदि बिक रहे हैं। वैसे यह भी हो जाएगा। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद अन्नू टंडन के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे।
बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न केवल महंगाई और बेरोजगारी है। बल्कि लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संविधान हमें हक और अधिकार दिलाता है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान हमारे लिए संजीवनी है। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हर बात झूठी निकली। विकास का कोई भी कार्य नहीं कराया गया है।
अखिलेश यादव ने यह वादे किए
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर अग्नि वीर की 4 साल की नौकरी की जगह हम पक्की नौकरी का वादा करते हैं। आटा के साथ डेटा भी फ्री देंगे। इस मौके पर सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद अन्नू टंडन, जिले के सभी पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
