नई दिल्ली:- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘One Nation One Election’ के लिए उच्च स्तरीय समिति के सचिव को पत्र लिखा है, खरगे ने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के विचार का विरोध करती है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्य बाधित होने की दलील को ख़ारिज कर दिया। 4 पन्ने के अपने पत्र उन्होंने लिखा कि चुनाव पूर्व घोषित योजनाओं, कार्यक्रमों में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, विशेष परिस्थिति में चुनाव आयोग से इजाजत ली जा सकती है।
उन्होंने आगे लिखा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ करने के पीछे नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है, जो एक खुद में संवैधानिक संस्था नहीं है।
