Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकने और उगाने में है कारगर, जानें क्या कहता है शोध..
    स्वास्थ्य

    प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकने और उगाने में है कारगर, जानें क्या कहता है शोध..

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- खानपान और पर्यावरण का हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है. आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, जिसके चलते उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इनमें से एक समस्या है बालों का झड़ना और गंजापन. जीहां, इस समस्या से आज के समय बहुत से लोग जूझ रहे हैं. कई बार बालों की समस्या के चलते उनका कॉन्फिडेंस कम होता है और उन्हें अपने वर्क प्लेस पर भी दिक्कतें आती हैं.

    वैसे तो बाल झड़ने की समस्या रोकने के लिए आप डर्मटॉलजिस्ट से सलाह लेकर उसके लिए दवाएं ले सकते हैं और गंजापन दूर करने के लिए आज के समय में ट्रांसप्लांट भी एक विकल्प है, लेकिन जब बात आयुर्वेद की आती है, जो हमने बहुत लोगों से सुना है कि इसके लिए प्याज का रस बहुत कारगर है. लोगों का कहना है कि प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और नए बाल भी उगने लगते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है, यहां हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

    क्या फायदेमंद है प्याज

    अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने दावा किया है कि बालों का झड़ना या गंजापन जेनेटिक होता है. इस समस्या को एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया नाम दिया गया है. इसके अलावा कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट, हार्मोनल प्रॉब्लम, पर्यावरण या पानी की समस्या से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यदि किसी को बाल झड़ने की समस्या है, तो उसे प्याज का रस लगाने से फायदा हो सकता है.

    दरअसल कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्याज का रस बालों से संबंधित कई तरह की समस्याओं को खत्म कर सकता है, जिनमें एलोपिसिया, बालों को झड़ने से रोकना, स्कैल्प में खुजली या रूखापन, ड्रैंडफ, नए बालों को उगाना और बालों का सफेद होना जैसी समस्याएं शामिल हैं.

    कितना असरदार है प्याज का रस
    बालों को उगाने के लिए प्याज का रस करगर है या नहीं, इसे लेकर ज्यादा शोध नहीं किए गए हैं. लेकिन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक छोटे से रिसर्ज से यह जानकारी सामने आई कि अगर स्कैल्प पर प्याज का रस लगाया जाए, तो करीब दो हफ्तों में बालों की ग्रोथ होने लगती है. इस शोध में शामिल लोगों में से करीब 74 प्रतिशत लोगों के 4 हफ्ते में कुछ बाल उगे, वहीं 87 प्रतिशत लोगों के बाल करीब 6 हफ्तों में उगे.

    क्या है इसके पीछे का साइंस
    इस रिसर्च को करने वाले

    शोधकर्ताओं के मुताबिक प्याज का रस जड़ों तक पहुंचकर पोषक तत्व उन तक पहुंचाता है. पोषक तत्व मिलने से बालों की ग्रोथ होती है और वे मजबूत होते हैं. इसके अलावा बालों का पतला होना और टूटना भी कम हो जाता है. डॉक्टरों की मानें तो बालों को फिर से बढ़ने में डायट्री सल्फर मदद करता है. प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है.

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    डॉक्टरों की माने तो प्याज का रस बालों की ग्रोथ और उनको टूटने से रोकने में कारगर हो सकता है, लेकिन यह सभी के लिए कारगर हो ऐसा जरूरी नहीं है. प्याज का रस लगाने से तेजी से बाल नहीं उगते हैं. इसका रिजल्ट आने में कई हफ्तों का समय लग सकता है. साथ ही यह जरूरी भी नहीं है कि आपको इसके अच्छे परिणाम मिलें.

    Post Views: 665

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी खाते है अंकुरित आलू तो हो जाए सावधान,खाने से होते हैं गंभीर नुकसान, सेवन करने से पहले जरूर करें ये काम…
    Next Article रोहित शर्मा ने टेस्ट और वनडे से संन्यास की अटकलों को किया खत्म, बताया कब तक खेलेंगे क्रिकेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कौन है 194 साल का ‘जोनाथन’जिससे सेशेल्स दौरे पर मिलेंगे पीएम जी…

    June 27, 2026

    इस दिन से शुरू होगी बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन, रूट, सुरक्षा और पूरी ट्रैवल गाइड…

    June 27, 2026

    प्रदेश में बसों के लिए VLTD अनिवार्य 15 दिन में नहीं लगाया ट्रैकिंग सिस्टम तो होगी कार्रवाई…

    June 27, 2026

    सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए ये रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार…

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कौन है 194 साल का ‘जोनाथन’जिससे सेशेल्स दौरे पर मिलेंगे पीएम जी…
    • इस दिन से शुरू होगी बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन, रूट, सुरक्षा और पूरी ट्रैवल गाइड…
    • प्रदेश में बसों के लिए VLTD अनिवार्य 15 दिन में नहीं लगाया ट्रैकिंग सिस्टम तो होगी कार्रवाई…
    • सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए ये रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार…
    • छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?