Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कस्टमाइज प्राइजिंग के जरिए सामान बेच रही ऑनलाइन ऐप, सस्ती चीजें खरीदने के लिए करें ये काम…
    News

    कस्टमाइज प्राइजिंग के जरिए सामान बेच रही ऑनलाइन ऐप, सस्ती चीजें खरीदने के लिए करें ये काम…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- टेक्नोलॉजी की मदद से आज हमारी लाइफ काफी आसान हो गई है. अब हम कपड़े खरीदने से लेकर किराने का सामान तक घर बैठे-बैठे खरीद सकते हैं. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग करना बाजार से खरीदारी करने के मुकाबले महंगा होता है.

    ऐसे में अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ऑनलाइन सामान खरीदना खुद मार्केट से जाकर शॉपिंग करने से महंगा है, तो आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप कम पैसों में ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं.

    ब्राउसिंग हिस्ट्री और डेटा का इस्तेमाल
    दरअसल, ऑनलाइन ऐप आपकी ब्राउसिंग हिस्ट्री और डेटा की मदद से यह जान लेती हैं कि आप क्या खरीदना चाहते हैं. साथ ही उनकी आपकी ब्राउसिंग हिस्ट्री से यह जानकारी भी मिल जाती है कि आप किस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके चलते आपके मोबाइल पर इस तरह के ऐड आने लगते हैं, जिनको आपने हाल ही में अपने फोन पर सर्च किया था.

    ऐसे में अगर आप सस्ता सामान खरीदना चाहते हैं या डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो आपको महज एक ही बिजनेस से जुड़े दो ऐप अपने फोन में डाउनलोड करने होंगे. जैसे अगर आप रेस्त्रां से खाना ऑर्डर करने के लिए जोमैटो का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको स्विगी ऐप भी रखनी चाहिए. क्योंकि दोनों कंपनियां की आपस में प्रतिस्पर्धा है. इसलिए आपको यह कंपनियां आपकी ब्राउसिंग हिस्ट्री और डेटा के आधार पर प्रोडक्ट की कीमत तय करती हैं और आपको डिस्काउंट ऑफर करती हैं.

    सार्थक आहूजा ने समझाया पूरा गेम
    इस संबंध में नियाम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर सार्थक आहूजा ने बताया, “जैसे ही मैंने अपने फोन पर स्विगी इंस्टामार्ट डाउनलोड किया. मैंने देखा कि मेरे फोन पर ब्लिंकिट ऐप पर कीमतें कम हो गई हैं. मैं यह नहीं मान सकता कि यह एक बार का मामला है.भले ही मेरे पास इसे जांचने के लिए पर्याप्त साइज नहीं है.”

    उन्होंने यह भी बताया कि यह कैसे काम करता है. सार्थक ने कहा, “अगर ब्लिंकिट आपसे पैकिंग चार्द, डिलीवरी चार्ज आदि सहित आपके ऑर्डर को डिलीवर करने के लिए औसतन 21 रुपये लेता है, तो आप देखेंगे कि जैसे ही आप किसी प्रतिस्पर्धी को डाउनलोड करते हैं, ये शुल्क लगभग 30 प्रतिशत कम हो जाते हैं…

    सब्जियों और फलों जैसे सामान पर बदली जा सकती हैं कीमतें
    सार्थक ने कहा, “मेरा अनुमान है कि सब्जियों और फलों जैसी वस्तुओं की कीमतें भी बदल जाती हैं क्योंकि उन पर कोई MRP नहीं होती. इसी तरह लोन देने वाले ऐप यह जांचते हैं कि आपके फोन पर गेमिंग ऐप हैं या नहीं. अगर हिस्ट्री ब्राउजिंग या डेटा के आधार पर आपकी प्रोफाइल रिस्की होती है तो वे आपको पर्सनल लोन देने से मना कर देते हैं, या ज्यादा ब्याज वसूलते हैं.

    कस्टमाइज प्राइजिंग
    उन्होंने कहा कि आपकी डिजिटल फ़ुटप्रिंट और ब्राउजिंग हिस्ट्री का इस्तेमाल आपकी संवेदनशीलता को निर्धारित करने के लिए भी किया जा रहा है. अगर समय हो तो अपने फोन पर प्रतिस्पर्धी ऐप्स डाउनलोड कर लें और जहां से आप ऑर्डर करते हैं, वहां भी बदलाव करते रहें, क्योंकि डेटा ऐड टारगेटिंग से हटकर कस्टमाइज प्राइजिंग पर चला गया है.

    Post Views: 10,561

    #diesel #petrol Big news Chhattisgarh Chhattisgarh police community Covidrecovery नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनारायणपुर के ताडोपाल में आंधी तूफान का कहर, 12 से ज्यादा मकान तबाह, स्वास्थ्य केंद्र भी बर्बाद…
    Next Article 1 मई से बदल जाएंगे रेलवे, गैस और बैंक के नियम, जानिए आपके जेब पर कितना होगा असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    PM को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड…

    June 28, 2026

    समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…

    June 21, 2026

    नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

    May 6, 2026

    सीएम से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की…

    December 1, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सखी वन स्टॉप सेंटर कटघोरा में सेवाप्रदाता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग आज
    • सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं 17 शिविरों में 1,945 आवेदन प्राप्त; 1,321 का निराकरण, शेष 624 प्रकरणों पर कार्रवाई जा…
    • कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक किशोरी बालिकाओं माताओं को किया गया जागरूक
    • मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?