नईदिल्ली। नईदिल्ली। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है, इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के स्पीच के बीच विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। उन्होंने कहा, ”देश की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है, अब वे लोकसभा से भी बाहर जा रहे हैं.”केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे 20 साल हो गए हैं इस संसद में लेकिन ऐसा दृश्य मैंने 2 दशक में नहीं देखा है…प्रधानमंत्री के प्रति जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं विपक्ष के द्वारा मै मानता हूं सदन के सामने नहीं लेकिन देश की जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए।
