*कोरबा / जिले में एक नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से जारी है।साठ धान उपार्जन केंद्रो से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 15 लाख 42 हजार 778 क्विंटल 40 किलो मोटा और 71 हजार 352 क्विंटल 40 किलो सरना धान शामिल हैं। खरीदी के साथ केंद्रों से धान का उठाव भी तेजी से जारी है।

खरीदे गए धान में से 84 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है साथ ही जिले में कोई भी उपार्जन केंद्र बफर लिमिट से अधिक नहीं है। खरीदी केंद्रों से अभी तक 13 लाख 64 हजार 917 क्विंटल 5 किलो धान का उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव तेजी से जारी है। पिछले दो दिनों में छह हजार 200 मिट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। साथ ही मिलरों को लगातार धान उठाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
किसान अब तक 329 करोड़ 27 लाख रु से अधिक का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी ने बताया जिले के खरीदी केंद्रों में उठाव लगातार जारी है। वही किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। इस वर्ष समितियों के अलावा टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। इससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।