Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बलौदा बाजार में धान घोटाला उजागर, केंद्र प्रभारी समेत तीन पर एफआईआर दर्ज…
    बलौदा बाजार

    बलौदा बाजार में धान घोटाला उजागर, केंद्र प्रभारी समेत तीन पर एफआईआर दर्ज…

    By Tv 36 HindustanApril 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदा बाजार:- समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने इस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करते हुए पलारी तहसील के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उपार्जन केंद्र जारा के प्रभारी, समिति प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

    धान घोटाला उजागर: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की गई. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उपार्जन केंद्र जारा में भंडारण और वितरण की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा एक संयुक्त जांच दल गठित किया गया था. जांच के दौरान जारा उपार्जन केंद्र में भारी अनियमितता पाई गई.
    तीन पर FIR: जांच रिपोर्ट के अनुसार उपार्जन केंद्र जारा में कुल 54,905.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया. लेकिन इसके विरुद्ध 54,536.82 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ. इस प्रकार 368.78 क्विंटल धान का न तो वितरण हुआ और न ही वह भौतिक रूप से केंद्र में मौजूद मिला. गायब धान की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख 48 हजार 194 रुपये है.

    पलारी थाने में शिकायत दर्ज: जांच के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ थाना पलारी में एफआईआर दर्ज की गई है. जिन लोगों पर शिकायत दर्ज हुई है उसमें परदेशी राम साहू जो उपार्जन केंद्र प्रभारी हैं, पंच राम ध्रुव जो समिति प्रभारी हैं, दीपक साहू जो कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. इन पर धान की हेराफेरी कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है.

    उपार्जन केंद्रों में जांच के आदेश: जिला प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों के हितों और सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों की जांच के आदेश दिए हैं. यदि अन्य केंद्रों में भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.
    जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जारा उपार्जन केंद्र में पाए गए अनियमितता के मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है: दीपक सोनी, कलेक्टर, बलौदा बाजार

    कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश: कलेक्टर ने ये भी कहा कि हमने सभी उपार्जन केंद्रों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं. यदि कहीं और भी अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों पर भी कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. किसानों के अधिकारों और शासन की योजनाओं की पारदर्शिता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

    Post Views: 1,155

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडीजल चोरों को दीपिका पुलिस गिरफ्तार कर 210 लीटर डीजल, बोलेरो कैंपर व बुलेट वाहन किया जप्त
    Next Article Hints to decrease to your guy to possess gIs sex in a combined family, poor and uncomfortable?reat gender
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    CG: खेत में पानी चलाने गए भाई करंट की चपेट में आए, 2 की मौत, एक गंभीर

    August 15, 2025

    जीपीएम गुरुकुल मैदान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2025

    CG: परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़, तालाब मे डूबने से मासूम बच्ची की मौत

    August 12, 2025

    CG: मध्यान्ह भोजन को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला, स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

    August 2, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…
    • सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…
    • ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…
    • एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?