
भोपाल : राजधानी से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स ने अपनी बेटी से दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि कल बीच जंगल में युवती और उसकी 10 माह की बेटी की लाश मिली है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने दिवाली के दूसरे दिन घिनौनी करतूत को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बेटी की दूसरे समाज में शादी करने से नाराज था और इसी बात की आग आरोपी के दिल में धधक रही थी, जिसके चलते उसने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।