*पाकिस्तान:-* भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1947 में आजादी के वक्त बंटवारा हुआ था. उस दौरान पाकिस्तान के कायदे-आजम कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना इस्लाम धर्म के नाम पर एक अलग मुल्क की मांग कर बैठे. नतीजा ये हुआ कि ब्रिटिश शासन ने भारत और पाकिस्तान कोअलग देश बना दिया. बंटवारे के वक्त दोनों मुल्कों से लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हुए. लाखों की मौत भी हुई। अब पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा की एक महिला एंकर किरण नाज ने मुल्क़ के बटवारे को लेकर जहरीला बयान दिया है. उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां रहने वाले हिंदू गुंडे हैं, जिसकी वजह से दूसरे धर्म के लोग डर के रह रहे हैं, इसलिए वहां मुसलमानों को बचाने के लिए एक और जिन्ना की जरूरत है।
