Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    कोरबा

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    By Tv36 HindustanFebruary 17, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :–पाली महोत्सव के समापन समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम दर्शकों के सामने बिखरा।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा और दीपक साहू ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। साथ ही बॉलीवुड की मधुर स्वर की धनी कनिका कपूर ने अपनी लोकप्रिय धुनों से समारोह को और भी यादगार बना दिया।

    समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को जीवंतता और उत्साह से भर दिया। उपस्थित सभी दर्शक इस सांस्कृतिक का हिस्सा बनकर आनंदित हुए और इस महोत्सव की यादें हमेशा के लिए संजो ली।

    छत्तीसगढ़ी संगीत की धरोहर जीवंत: अनुज शर्मा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से करते हुए उन्होंने “राम सिया राम” और “आरुग दिया ला जलाए” जैसे गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं की आराधना प्रस्तुत की।


    श्री शर्मा ने अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों “छुइंया भुइयां” और “झन भूलो मां बाप ला के चर्चित गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को


    ताल से ताल मिलाकर झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में स्थानीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर मिश्रण पेश किया, जिससे हर कोई झूम उठे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने भी माहौल को और जीवंत बना दिया।


    छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। उन्होंने मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे,…और अपने छत्तीसगढ़ी फिल्मो की लोकप्रिय गीतों पर अपने ऊर्जावान और तालमेलपूर्ण नृत्य से महोत्सव के रंग को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
    दीपक साहू की प्रस्तुति केवल नृत्य तक सीमित नहीं रही,उन्होंने अपनी हाव-भाव और स्टेज प्रजेंस से दर्शकों को पूरी तरह मोहक भाव से प्रभावित कर दिया। उनके हर कदम और हर मूवमेंट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा झलक रही थी, जिसने समारोह के आनंद और उत्साह को दोगुना कर दिया। दर्शक उनके साथ तालियों और उत्साह से झूमते रहे, और इस प्रस्तुति ने महोत्सव की यादों को और भी सजीव बना दिया।


    पाली महोत्सव के समापन समारोह में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने अपनी शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कनिका कपूर ने काला चश्मा, चंद दी कुड़ी, “नखरा तीखी तलवार वरगा”, “ब्राउन मुंडे” जैसे अनेक हिट गीतों को अपनी सुरीली आवाज और शानदार स्टेज प्रेजेंस के साथ पेश किया।

    उनके सुर और ताल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और महोत्सव का माहौल ऊर्जावान और रोमांचक बना दिया।
    उनकी प्रस्तुति ने पाली महोत्सव के समापन को एक भव्य और मनोरंजक अनुभव में बदल दिया। दर्शक उनकी मधुर आवाज और आकर्षक प्रस्तुति का लुत्फ उठाते हुए अंत तक मुग्ध बने रहे।

    पाली महोत्सव 2026 के समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल छू लिया। सोनू भाठिया एंड ग्रुप ने जसगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत किया, चिराग शुक्ला एंड बैंड ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
    
     स्थानीय कलाकार थिरमन दास ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ अपने कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। धारा सोनवानी ने छत्तीसगढ़ की भाजी और भोजन संस्कृति को सुंदर गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर समापन समारोह में रौनक बढ़ा दी। साथ ही सूफी गायक राहुल ठाकुर बैंड, रायपुर ने सूफी संगीत से  दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विविधता में ज्योति बोहिदार वैष्णव की  कत्थक नृत्य और स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं, जिन्होंने महोत्सव के रंग को और भी उत्सवमय बना दिया।

    सितार की मधुर धुनों से प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बांधा समां

    महोत्सव में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं देश की प्रख्यात सितार वादक प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ.शर्मा ने राग सरस्वती की स्वर लहरियों से समारोह शास्त्रीय संगीत के मधुर वातावरण से
    गुंजायमान हो उठा। श्रोताओं ने प्रस्तुति का रसपान करते हुए तालियों की गडड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

    विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने महोत्सव में बिखेरी मधुरता

    देश के विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने अपनी मधुर और मनमोहक धुनों से पूरे पंडाल को गूंजायमान कर दिया। उनके संतूर की मधुर धुनों ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया और सभी दर्शक मोहित होकर संगीत का आनंद लेते रहे।

    सभी कलाकारों ने पाली महोत्सव में आमंत्रण और भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया तथा पालीवासियों के स्नेह, प्रेम और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हुए इसे अपने लिए अविस्मरणीय अनुभव बताया।

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleत्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    Next Article इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?