कोरिया/जिले में अपराध समीक्षा बैठक दौरान सभी थाना प्रभारियों को पुलिस कप्तान कोरिया त्रिलोक बंसल विशेष अभियान चलाकर गुण्डा,निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा गुण्डा निगरानी बदमाश को थाना बुलाया गया। थाना प्रभारी बैकुंठपुर अश्वनी सिंह ने 6 गुण्डा, निगरानी बदमाश,थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने 5 गुण्डा,निगरानी बदमाश,थाना प्रभारी चरचा अनिल साहू ने 8 गुण्डा,निगरानी बदमाश एवं थाना प्रभारी सोनहत 01 गुण्डा, निगरानी बदमाश को चेकिंग किया गया। पुलिस के दबाव सतर्कता निगरानी पुलिस के भय से अपराध को छोडकर सभी मेहतन मजदूरी कर जीवन व्यतीत करते पाये गये हैं,थाना क्षेत्र में बदमशों पर पुलिस का अंकुश बना हुआ है।