
धमतरी। जिले के नगरी-सांकरा मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जिसे उपचार के लिए नगरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि बस में सवार सभी लोग तेंदू पत्ता फड़ में काम करते हैं। बताया जाता है कि देवभोग अड़पाथर से करीब 30 से अधिक लोग बस में सवार तेंदू पत्ता भरने के लिए धमतरी जा रहे थे। इसी बीच अचानक सांकरा से नगरी मुख्य मार्ग मुक्तिधाम मोड़ के पास चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में करीब 24 लोगों को चोट आई है, जिसे उपचार के लिए नगरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की सूचना पर नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।