नई दिल्ली, PAT 2022 : तकनीकी शिक्षा निदेशालय, डीटीई असम ने पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम यानी पीएटी रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – dte.assam.gov.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है. पीएटी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. पीएटी परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी.
पीएटी रिजल्ट ऐसे चेक करें-
तकनीकी शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट – dte.assam.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट- 2022 रिजल्ट्स’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना पीएटी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
आपका असम पॉलिटेक्निक, पैट परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.