
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – बुधवार के दिन तहसील साहू संघ पथरिया के पदाधिकारियो और समाज के जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से सौजन्य भेंट की। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोज के अध्यक्ष थानेश्वर साहू के नेतृत्व में साहू समाज के लोग गृहमंत्री से मुलाकात करने पहुँचे । जहाँ अभी हाल ही में ग्राम पौसरी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम के लिए समय निकालने हेतु माननीय मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही भविष्य में भी आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमो में उनके मुख्य आतिथ्य हेतु निवेदन किया गया।
गृहमंत्री के निज निवास पहुँच कर उन्हें बुके भेंट किया और सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ पथरिया के संरक्षक भरतलाल साहू , नेतराम साहू , पूर्व सरपंच विनोद साहू , खिलेश्वर साहू , दरश साहू , गोविंद साहू , गंगाराम साहू , रामखेलावन साहू , दामोदर साहू समेत सामाजिक लोग उपस्थित रहे।