Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कार इंश्योरेंस में रखें इन चार बातों का खास ध्यान, लापरवाही करने पर नहीं मिलेगा एनसीबी का फायदा
    शीर्ष आलेख

    कार इंश्योरेंस में रखें इन चार बातों का खास ध्यान, लापरवाही करने पर नहीं मिलेगा एनसीबी का फायदा

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : कार इंश्योरेंस को करवाना काफी जरूरी होता है। लेकिन किन लापरवाहियों के कारण पॉलिसी में एनसीबी का फायदा नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं।

    कार की सुरक्षा के लिए लोग इंश्योरेंस करवाते हैं। लेकिन पॉलिसी रिन्यू करवाते समय कुछ लोगों को एनसीबी का फायदा नहीं मिल पाता है। हम इस खबर में ऐसे चार कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण पॉलिसी रिन्यू करवाते समय नो क्लेम बोनस का फायदा नहीं मिल पाता।

    क्या है एनसीबी
    किसी भी वाहन को खरीदने के बाद इंश्योरेंस करवाई जाती है। लेकिन जब इस इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवाया जाता है। तब कंपनियों की ओर से प्रीमियम पर खास छूट दी जाती है। इस छूट को एनसीबी कहते हैं। इसे नो क्लेम बोनस के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवाते हुए इसे तब दिया जाता है जब पॉलिसी की वैधता के समय वाहन पर किसी भी तरह का क्लेम नहीं लिया जाता है। लेकिन अगर कुछ लापरवाही बरती जाती हैं, तो कंपनी की ओर से पॉलिसी रिन्यू करवाते समय यह बोनस खत्म भी किया जा सकता है।

    समय पर रिन्यू करवाएं पॉलिसी

    अगर आप अपने वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी को समय पर रिन्यू नहीं करते हैं। तो भी कंपनी की ओर से पॉलिसी पर एनसीबी को खत्म किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक अगर पॉलिसी को 90 दिनों के अंदर रिन्यू नहीं करवाया जाता है तो एनसीबी को खत्म कर दिया जाता है.

    हादसे पर नहीं मिलेगी एनसीबी

    अगर किसी वाहन का एक्सीडेंट होता है। और उसमें ड्राइवर की गलती होती है, तो भी इंश्योरेंस कंपनी के पास यह अधिकार होता है कि वह एनसीबी आंशिक या पूरा देने से मना कर सकती है। ऐसा होने पर पॉलिसी रिन्यू करवाते समय ज्यादा प्रीमियम देना पड़ता है। वहीं अगर हादसे में थर्ड पार्टी शामिल है और ड्राइवर की गलती भी नहीं है तो भी एनसीबी नहीं मिलेगा।

    चोरी होने पर भी नहीं मिलेगी एनसीबी
    देश में बड़ी संख्या में वाहन चोरी होेते हैं। लेकिन अगर आपकी कार या कोई वाहन चोरी हो जाता है तो भी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से नो क्लेम बोनस नहीं दिया जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपने वाहन को हमेशा सुरक्षित जगह पर पार्क करना चाहिए।

    करवाएं ट्रांसफर
    अगर आप अपने लिए नई कार खरीदते हैं और कार को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर लेते हैं तो भी आपकी पुरानी कार पर मिलने वाली एनसीबी आपकी नई कार पर ट्रांसफर नहीं होती। अगर आपको नई कार एनसीबी लेनी हो तो फिर नई कार को अपने नाम पर ही खरीदकर ऐसा किया जा सकता है।

    Views: 0
    5 others injured due to car overturning chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Pay special attention to these four things in car insurance Raipur Today latest news Today news While renewing car insurance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअंजू ने पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह को भारत लाने का बनाया प्लान, मीडिया से बात करते हुए कही यह बात…
    Next Article डॉक्टर्स इन बीमारी वाले लोगों को संतरा खाने से करते है मना,, जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा ?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तिलक वर्मा में कप्तानी की क्षमता देखते हैं कैफ, इनकी बल्लेबाजी को भी सराहा…

    October 26, 2026

    बाप भी जाएगा PM मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी बवाल, अमित शाह बोले—सारी मर्यादाएं…

    October 26, 2026

    भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये सरल उपाय, जानें जलाभिषेक, मंत्र जाप और पूजा की विधि…

    October 26, 2026

    PM मोदी ने किया शुभारंभ, इस बैंक को मिला नया डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग हब…

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तिलक वर्मा में कप्तानी की क्षमता देखते हैं कैफ, इनकी बल्लेबाजी को भी सराहा…
    • बाप भी जाएगा PM मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी बवाल, अमित शाह बोले—सारी मर्यादाएं…
    • भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये सरल उपाय, जानें जलाभिषेक, मंत्र जाप और पूजा की विधि…
    • PM मोदी ने किया शुभारंभ, इस बैंक को मिला नया डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग हब…
    • मेष-सहित इन राशि के लिए नई संभावनाएं, बाकी राशि वालों को सोच-समझकर बढ़ाने होंगे कदम पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?