नई दिल्ली: देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है. भूकंप के झटके 4 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.