नई दिल्ली:- आज दिनांक 2 नवंबर, शनिवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत कार्तिक, मास पूर्णिमांत कार्तिक, तिथि प्रतिपदा है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशिफल
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। हर फैसला सोच-समझकर करें। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।
वृषभ राशिफल
आज नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में नया मेहमान आने से खुशी का माहौल रहेगा। नए काम का बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम है। मकान या प्रॉपर्टी में नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशिफल
आज दिनभर मेहनत खूब रहेगी, लेकिन मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। खर्च बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति की चिंता करें। आय के नए स्रोत बनाने का प्रयास करें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी बाधा उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। पिछले दिनों से अटका काम काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। कोर्ट केस में जीत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ ने बितेगा। दिन में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय में पार्टनर के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें।
तुला दैनिक राशिफल
आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। आज कोई नया काम शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमने की योजना बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार- व्यवसाय में फैसले लेते समय अलर्ट रहें। मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है।
धनु दैनिक राशिफल
बीते दिनों से जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, वो आज पूरा होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। मन में आनंद का भाव रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
मकर दैनिक राशिफल
आज अलर्ट रहने की जरूरत है। कोई खास काम बिगड़ सकता है। हालांकि परिवार का पूरा साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपका किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखना ही समाधान है। किसी खास शख्स से मुलाकात होगी, जिससे आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में सोच-समझ कर कदम उठाएं।
मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। आज कोई नया बड़ा निवेश कर सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।
