Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 119वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी
    व्यापार

    119वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 3 मार्च। रूस यूक्रेन संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 117.18 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 119वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था।

    केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

    केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 3.76 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 117.18 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 3.89 प्रतिशत बढ़कर 114.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

    पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

    महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

    दिल्ली…………..95.41…….. 86.67

    कोलकाता ……104.67……..89.79

    मुंबई …………..109.98………94.14

    चेन्नई……………101.40……….91.43

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर खरसिया में पहली बार धूमधाम से निकली भोले बाबा की बारात
    Next Article महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज 4 मार्च से, पहले मैच में न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की ये सफाई…

    April 23, 2026

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 6 अक्टूबर को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • चेहरे पर चाहिए ग्लो तो अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क…
    • मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’
    • नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ
    • सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?