Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगले हफ्ते से फिर बढ़ने लगेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है संभावना
    राष्ट्रीय

    अगले हफ्ते से फिर बढ़ने लगेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है संभावना

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में पिछले 4 महीने से तेल कीमतों में जारी स्थिरता का दौर अगले हफ्ते खत्म हो सकता है. कच्चे तेल की कीमतों के आसमान में पहुंचने के साथ ही इस बात की संभावनाएं पहले से ही जताई जा रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी.

    हालांकि सवाल ये था कि ये बढ़ोतरी कब और कितनी होगी. अब एक ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान दिया है कि अगले हफ्ते जब देश में जारी विधानसभा चुनाव खत्म होंगे तो पेट्रोल और डीजल कीमतों में धीरे धीरे बढ़त की शुरुआत देखने को मिल सकती है.

    फर्म कै अनुमान है कि फिलहाल तेल कंपनियों को घाटा खत्म करने के लिये ईंधन की कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़त करने की जरुरत है. यानि कीमतें इसी स्तर पर रहती हैं तो कंपनियां धीरे धीरे पेट्रोल की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ा सकती है.

    नुकसान में पहुंची तेल कंपनियां
    ब्रोकरेज कंपनी जे.पी. मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘अगले हफ्ते तक राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे. अनुमान है कि इसके बाद ईंधन की दरें दैनिक आधार पर बढ़ सकती हैं.’’ उत्तर प्रदेश मे सातवें और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा तथा उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होनी है.

    कच्चे तेल के दाम चढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल और डीजल पर 5.7 रुपये प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है. जे.पी. मॉर्गन के मुताबिक तेल विपणन कंपनियों को सामान्य मार्केटिंग प्रॉफिट पाने के लिए खुदरा कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर या 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की आवश्यकता है. घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में लगातार 118 दिन से कोई बदलाव नहीं किया गया है.

    110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा ब्रेंट
    रूस से तेल की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम 2014 के बाद पहली बार 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गए. IEA के सदस्य देशों ने अपने स्ट्रेटजिक रिजर्व से 6 करोड़ बैरल तेल को जारी करने का फैसला लिया है.

    जो कि बाजार के अनुमानों से कम था इसी वजह से कीमतों में उछाल देखने को मिला है. रॉयटर्स ने बाजार के जानकारों के हवाले से लिखा है कि फिलहाल कुछ समय तक ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही बना रह सकता है.

    पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के मुताबिक, भारत जो कच्चा तेल खरीदता है उसके दाम एक मार्च को 102 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए. ईंधन का यह मूल्य अगस्त 2014 के बाद सबसे ज्यादा हैं. पिछले साल नवंबर की शुरुआत में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगाम लगी थी, तब कच्चे तेल की औसत कीमत 81.5 डॉलर प्रति बैरल थी.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleGold Price Today: 52,000 के करीब पहुंचे 10 ग्राम सोने के भाव, चांदी की कीमत मे 2,148 रुपये की तेजी
    Next Article होलिका दहन के दिन करें ये उपाय दूर होगी आर्थिक समस्याएं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …

    April 20, 2026

    अगर भारत में 30 दिन तो पाक में इतने दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, वहां क्या है स्थिति…

    April 20, 2026

    वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…

    April 20, 2026

    अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे ये एक्टर्स प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …
    • अगर भारत में 30 दिन तो पाक में इतने दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, वहां क्या है स्थिति…
    • वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…
    • अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे ये एक्टर्स प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद…
    • महिला आक्रोश से गूंजा राजधानी, CM बोले- “बहनों के हक पर डाका डालने वालों को कभी माफ नहीं करेगी नारी शक्ति”…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?