नई दिल्ली:– पुष्पा 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब अपने अगले बिग प्रोजेक्ट AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को 1000 करोड़ी हिट दी है। इस बीच फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन की एक फोटो लीक हुई है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
सेट से वायरल हुआ लुक
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में अल्लू अर्जुन ब्लैक ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं। बालों को बन स्टाइल में बांधे वो पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तस्वीर AA22xA6 के सेट से लीक हुई है। फैंस इस तस्वीर को देखकर बेकाबू हो गए हैं और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन पहली बार डबल रोल निभाने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म की चर्चा रिलीज से पहले ही आसमान छू रही है। फैंस कह रहे हैं कि पुष्पा के बाद यह एक्टर का करियर डिफाइनिंग रोल साबित होगा।
दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने कुछ महीने पहले दीपिका का वेलकम वीडियो शेयर किया था। खबरें हैं कि दीपिका फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।
रिलीज से पहले ही 300 करोड़ की कमाई
AA22xA6 करीब 600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ लगभग 300 करोड़ रुपये की OTT डील साइन की है, जो फिल्म के बजट का आधा हिस्सा है।
कब होगी रिलीज?
फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। एटली और अल्लू अर्जुन की यह हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पुष्पा 2 के बाद यह फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है।
