Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विंध्य के गोविंदगढ़ थाने में रोपड़ सुन्दरजा आम :’धरती माँ का श्रृंगार और हरियाली जतन: “एक पेड़ माँ के नाम” उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल…..
    News

    विंध्य के गोविंदगढ़ थाने में रोपड़ सुन्दरजा आम :’धरती माँ का श्रृंगार और हरियाली जतन: “एक पेड़ माँ के नाम” उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल…..

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *गोविन्दगढ़ रीवा/ प्रथम नगर आगमन पर सफेद शेरों की नगरी में पहेलियां समाज द्वारा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का भव्य आत्मीय स्वागत किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह सहित जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा सीधी से सरस्वती बहेलिया एवं जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे जहां थाना परिसर में देश के प्रसिद्ध प्रजाति का फलों के राजा “सुंदरजा” आम का रोपण किया गया। भारतीय संस्कृति में माँ सदैव पूजनीय रही हैं। माँ की महिमा को अलग भिन्न -भिन्न तरीकों से वर्णित किया गया हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों देशवासियों से आह्वान किया है कि आइए माँ के नाम एक पेड़ लगाइए। पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संतुलित रख धरती माँ को हरियाली से सजाना संवारना है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने आतिथ्यीय उद्बोधन में कहा भारत भूमि पर पेड़-पौधों का महत्व धर्मग्रंथों में व्यापक रूप से भी वर्णित है। जिस तरह अलग-अलग अंचलों में विभिन्न बोली-भाषाओं का चलन है, उसी प्रकार विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे भी पाए जाते हैं। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल को साकार करने के लिए हर व्यक्ति माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा धरती माँ का श्रृंगार हरियाली में निहित है। हमारी धरती को माँ के रूप में माना गया है और माटी को भी माँ का दर्जा दिया गया है। मध्यप्रदेश को प्रकृति ने अनुपम सौगात दी है, जहां अधिकांश भू-भाग वनों पहाड़ी वादियों से आच्छादित है। चंबल विंध्य संभाग हरियाली का मुकुट धारण किए हुए है और पंचमढ़ी अंचल हरियाली के श्रृंगार से सजा हुआ है! जहाँ सतपुड़ा और कैमोर के जंगल भी मन को मोह लेते हैं।

    श्री शुक्ल ने पूरे प्रदेश में ‘”एक पेड़ माँ के नाम”‘ अभियान के लिए वन विभाग सहित शासकीय, अशासकीय संस्थाओं और समितियों द्वारा पौधारोपण कर जोरों से धरा श्रृंगार किया जा रहा है।धरती को उर्वरा, मौसम को खुशनुमा, स्वच्छ पर्यावरण, प्रदूषण रहित हवा, जलस्रोत को बढ़ावा और जल-जमीन-जंगल और जीवों के जतन की जिम्मेदारी सबकी सहभागिता से ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और धरती को फिर से श्रेष्ठ उर्वरा बनाने हमें ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान में हमें हिस्सेदारी लेते हुए धरा श्रृंगार करना होगा।श्री शुक्ल ने बताया परिवार के हर सदस्य को एक पौधा रोपण करने की आवश्यकता है इनकी देखभाल छोटे बच्चों की तरह देखभाल करनी होगी। जब यह पौधा पेड़ बनेगा, तो यह प्राणवायु के साथ फल देगा, माँ के आँचल की तरह इसके पत्ते लह-लहाएँगे, पेड़ों में चिड़ियों का वास होगा और उनकी चह-चहाहट सुनने को मिलेगी। इससे वर्तमान और नई पीढ़ी पेड़-पौधों की महत्ता को समझ सकेगी।आओ, हम सब मिलकर इस पहल में भाग लें और धरती माँ को हरियाली का श्रृंगार पहनाएँ। एक पेड़ माँ के नाम लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएँ। इससे न केवल धरती हरी-भरी होगी, बल्कि हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

    Post Views: 790

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम को पहुंचा नुकसान……
    Next Article पंचायत भवन से चोरियों का थाना प्रतापपुर पुलिस ने खुलासा कर एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 को किया गिरफ्तार……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

    October 12, 2026

    Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…

    October 12, 2026

    लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…

    October 12, 2026

    NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…
    • Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…
    • लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…
    • NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन
    • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के बचाव हेतु अधिकार मित्र प्रशिक्षित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?