कोरबा:–कैरियर पब्लिक स्कूल छात्राओं को एकता दिवस पर विधिक जागरूकता विद्यार्थियों को दी गई न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी ,ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
कोरबा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा संतोष शर्मा के निर्देशन एवं सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन न्यायालयीन प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर न्यायिक अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ताओं स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ लिया ।
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा एक विशेष विधि जागरूकता आयोजित की गई।
इस अवसर पर कारियर पब्लिक स्कूल की बालिकाओं को न्यायालय परिसर का भ्रमण कराया गया जहां उन्हें न्यायालय की कार्य प्रणाली न्यायाधीशों की जिम्मेदारियां न्यायिक प्रक्रिया लीगल डिफेंस पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम दौरान स्कूली छात्राओं एवं उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई गई सभी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दृढ़तापूर्वक निभाने का वचन लिया।
“एकता न्याय और सेवा –सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित कोरबा का विधिक संकल्प”
