Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    राष्ट्रीय

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    By Tv36 HindustanMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन और सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से बात की। पीएम मोदी ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और वहां मौजूद भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

    मोदी ने कहा कि बहरीन के किंग से फोन पर अच्छी बातचीत हुई और भारत बहरीन पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने बहरीन में भारतीय समुदाय को मिले समर्थन के लिए किंग हमाद का धन्यवाद किया।

    क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात
    सऊदी क्राउन प्रिंस से बातचीत में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है, जो देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं। मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि इलाके में शांति और स्थिरता जल्द से जल्द बहाल करना सबसे जरूरी है।

    इसके पहले, पीएम मोदी ने रविवार रात शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और वहां भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।
    पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि पिछले दो दिनों में यूएई में हुए ईरानी हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और एक भारतीय नागरिक समेत 58 लोग घायल हुए हैं

    Post Views: 180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?