Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस लोहार की कारीगरी के पीएम मोदी भी है दीवाने,मोदी जी ने किया सम्मानित……
    समाचार

    इस लोहार की कारीगरी के पीएम मोदी भी है दीवाने,मोदी जी ने किया सम्मानित……

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर : गजनेर के रहने वाले लाखन लोहार घर में ही लकड़ी की कारीगिरी का काम करके परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे हैं। उनके साथ काम में बेटे शुभभ और पिंटू भी हाथ बंटाते हैं।

    लाखन ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले सांसद व केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री भानु प्रताप वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया ने विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन कराया था। शुक्रवार को अचानक लाखन को सूचना दी गई कि विश्वकर्मा जयंती पर उसे दिल्ली बुलाया गया है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। इस पर लाखन व उनके परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    एमएसएमई विभाग ने भेजा दिल्ली

    पीएमओ से लाखन के चयन की सूचना आने के बाद एमएसएमई विभाग ने उसे दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक सुनील अग्रिहोत्री ने बताया कि योजना में आनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। पांच से सात दिन की ट्रेनिंग के बाद 15 हजार रुपये उपकरण खरीदने को मिलते हैं। अगर काम बढ़ाने के लिए कोई लोन लेना चाहता है तो एक लाख रुपये तक का लोन पांच प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर मिलता है। इसी योजना के तहत चयनित होने पर लाखन को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला।

    ऐसे मिला पीएम से मिलने का मौका

    लाखन ने बताया कि गांव में लकड़ी का काम करके मुश्किल से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो पा रहा है। इसी में पूरा वक्त बीत जाता है। कभी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में सपना भी नहीं देखा। उनका कहना है ये मौका मिलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। बताया कि वह लोन लेकर काम को आगे बढ़ाना चाहते थे इसी मंशा के तहत विश्वकर्मा योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। जालौन गरौठा के सांसद भानु प्रताप वर्मा ने लाखन को प्रधानमंत्री से सम्मानित कराने के लिए प्रयास किया था। इससे पीएमओ की तरफ से लाखन का नाम चयनित हो गया।

    प्रधानमंत्री ने लाखन से कहा काम को आगे बढ़ाएं

    तब लकड़ी के हल, माची समेत तमाम उपकरण नए बनाने के साथ पुराने की मरम्मत करके ठीकठाक आमदनी हो जाती थी। अब खेती ट्रैक्टर से होती है तो लकड़ी के उपकरणों का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है। फिर पारंपारिक काम है जिसे छोडऩा नहीं चाहते हैं। लाखन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा योजना की मदद से इस काम को आगे बढ़ाने के लिए कहा है।

    आमदनी बढ़ाने के लिए सीखी नई कारीगिरी

    लकड़ी के खिलौने, तखत, चारपाई आदि बनाकर आमदनी बढ़ाने का नया तरीका सीखा। लाखन ने बताया कि गजनेर में बाजार लगती है। इससे लकड़ी की वस्तुएं तैयार करके बाजार में बिक्री के लिए रखते हैं। जिनकी बिक्री से दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो जाता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुंबई के माफिया इब्राहिम दादा की लव स्टोरी, धर्म की दीवार तोड़कर मारिया को बनाया अपना जीवन साथी,जानिए और भी इंटरेस्टिंग बाते……
    Next Article जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया विश्व का सबसे बड़ा ऑपरेशन,पांच घंटे ऑपरेशन करके निकाला ट्यूमर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?