Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस लोहार की कारीगरी के पीएम मोदी भी है दीवाने,मोदी जी ने किया सम्मानित……
    समाचार

    इस लोहार की कारीगरी के पीएम मोदी भी है दीवाने,मोदी जी ने किया सम्मानित……

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर : गजनेर के रहने वाले लाखन लोहार घर में ही लकड़ी की कारीगिरी का काम करके परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे हैं। उनके साथ काम में बेटे शुभभ और पिंटू भी हाथ बंटाते हैं।

    लाखन ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले सांसद व केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री भानु प्रताप वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया ने विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन कराया था। शुक्रवार को अचानक लाखन को सूचना दी गई कि विश्वकर्मा जयंती पर उसे दिल्ली बुलाया गया है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। इस पर लाखन व उनके परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    एमएसएमई विभाग ने भेजा दिल्ली

    पीएमओ से लाखन के चयन की सूचना आने के बाद एमएसएमई विभाग ने उसे दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक सुनील अग्रिहोत्री ने बताया कि योजना में आनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। पांच से सात दिन की ट्रेनिंग के बाद 15 हजार रुपये उपकरण खरीदने को मिलते हैं। अगर काम बढ़ाने के लिए कोई लोन लेना चाहता है तो एक लाख रुपये तक का लोन पांच प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर मिलता है। इसी योजना के तहत चयनित होने पर लाखन को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला।

    ऐसे मिला पीएम से मिलने का मौका

    लाखन ने बताया कि गांव में लकड़ी का काम करके मुश्किल से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो पा रहा है। इसी में पूरा वक्त बीत जाता है। कभी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में सपना भी नहीं देखा। उनका कहना है ये मौका मिलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। बताया कि वह लोन लेकर काम को आगे बढ़ाना चाहते थे इसी मंशा के तहत विश्वकर्मा योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। जालौन गरौठा के सांसद भानु प्रताप वर्मा ने लाखन को प्रधानमंत्री से सम्मानित कराने के लिए प्रयास किया था। इससे पीएमओ की तरफ से लाखन का नाम चयनित हो गया।

    प्रधानमंत्री ने लाखन से कहा काम को आगे बढ़ाएं

    तब लकड़ी के हल, माची समेत तमाम उपकरण नए बनाने के साथ पुराने की मरम्मत करके ठीकठाक आमदनी हो जाती थी। अब खेती ट्रैक्टर से होती है तो लकड़ी के उपकरणों का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है। फिर पारंपारिक काम है जिसे छोडऩा नहीं चाहते हैं। लाखन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा योजना की मदद से इस काम को आगे बढ़ाने के लिए कहा है।

    आमदनी बढ़ाने के लिए सीखी नई कारीगिरी

    लकड़ी के खिलौने, तखत, चारपाई आदि बनाकर आमदनी बढ़ाने का नया तरीका सीखा। लाखन ने बताया कि गजनेर में बाजार लगती है। इससे लकड़ी की वस्तुएं तैयार करके बाजार में बिक्री के लिए रखते हैं। जिनकी बिक्री से दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो जाता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुंबई के माफिया इब्राहिम दादा की लव स्टोरी, धर्म की दीवार तोड़कर मारिया को बनाया अपना जीवन साथी,जानिए और भी इंटरेस्टिंग बाते……
    Next Article जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया विश्व का सबसे बड़ा ऑपरेशन,पांच घंटे ऑपरेशन करके निकाला ट्यूमर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है ये…

    September 15, 2026

    सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 150 पालकों ने बदली अपनी किस्मत…

    September 15, 2026

    सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 3 शहरों में मचा हड़कंप; 13 नागरिक घायल, कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है ये…
    • सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल…
    • सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 150 पालकों ने बदली अपनी किस्मत…
    • सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 3 शहरों में मचा हड़कंप; 13 नागरिक घायल, कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त…
    • iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?