*मुंबई:-* द रॉकिंग स्टार यश और ऋषभ शेट्टी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम है। ये दोनों ही स्टार लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि हाल ही में यश और ऋषभ शेट्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सोशल मीडिया में इस मुलाकात की जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें, इन दोनों के साथ इस मुलाकात में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी भी शामिल हुईं।
मंत्री टीएस सिंहदेव का सनसनीखेज बयान…कहा-बीजेपी मेरी चिंता करती है इसके लिए धन्यवाद, कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कही ये बड़ी बात..एएनआई ने हाल ही में पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे की जानकारी साझा की है। एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरे पर बीते दिन यानी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने साउथ सिनेमा के मशहूर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया।इस मुलाकात में ‘केजीएफ’ स्टार यश, ‘कांतारा’ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी और दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी मौजूद थीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेताओं से कहा कि दक्षिणी राज्यों के फिल्म उद्योग ने अपने काम से भारत की संस्कृति और पहचान को काफी बढ़ावा दिया है। पीएम ने विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों द्वारा इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी सराहना की है।