रायपुर। पीएम मोदी ने दंतेवाड़ा में DRG जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और ट्वीट कर लिखा – दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।